Advertisment

17th October 2026

BREAKING NEWS

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

15, 16 और 17 अक्टूबर को सजेगा उत्सव का रंगमंच, भव्य मंच और आकर्षक सजावट के साथ आयोजन की तैयारियां पूरी

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

: हिंदुओ को एक करना उन्हें जागृत करना हमारी यात्रा का उद्देश्य- ऋषभ ठाकुर

Admin Fri, Dec 6, 2024

मनेंद्रगढ़। एमसीबी । उत्तरप्रदेश के रहने वाले ऋषभ ठाकुर नामक युवक महज सात साल की उम्र से नंगे पांव पदयात्रा कर रहे है । उनके साथ मे अगर कोई है तो है लड्डू गोपाल । पदयात्रा करते हुए वे छतीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ पहुँचे और यहां से रतनपुर बिलासपुर में माँ महामाया के दर्शन के लिए निकले है । हिंदुओ को एक करना उन्हें जागृत करना उनकी यात्रा का उद्देश्य है । इक्कीस साल की उम्र में वह चौदह साल में अब तक बारह ज्योतिर्लिंग सैंतीस शक्तिपीठ चार धाम छोटे और बड़े उज्जैन से खाटू श्याम की चार पैदल यात्रा और एक दंडवत यात्रा पूरी कर चुके है । ऋषभ ठाकुर नामक युवा अब तक तीन लाख सैंतालीस हजार आठ सौ पंचानबे किलोमीटर अब तक पैदल चल चुके है । आंगे की यात्रा अयोध्या होते हुए नेपाल पशुपतिनाथ की है जिसका समापन कैलाश मानसरोवर में होगा । उन्होंने बताया कि लड्डू गोपाल जी के स्वप्न में आने के बाद वृंदावन से यात्रा शुरू की थी तब से उनके साथ लड्डू गोपाल चल रहे है । पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि हिंदुओ को एक करने बहुत अच्छा कर्म कर रहे है । हम सब एक हो जाये तो कोई आंख उठाकर नही देख सकता । बांग्लादेश की यात्रा कर चुके ऋषभ ठाकुर ने कहा कि एक हो जाये तभी भारत सेफ रहेगा । उन्होंने कहा कि गौमाता को राष्ट्रीय दर्जा मिलना चाहिए ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें