Advertisment

17th October 2026

BREAKING NEWS

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

15, 16 और 17 अक्टूबर को सजेगा उत्सव का रंगमंच, भव्य मंच और आकर्षक सजावट के साथ आयोजन की तैयारियां पूरी

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

: आज बनवासी कल्याण आश्रम चैनपुर में भगवान बिरसा मुंडा के देश और समाज के प्रति समर्पण और योगदान को याद किया गया

Admin Fri, Nov 15, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। बनवासी कल्याण आश्रम चैनपुर में जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमति चम्पा देवी पावले पूर्व विधायक भरतपुर सोनहत,मुख्य वक्ता नीरज अग्रवाल, कार्यक्रम में अध्यक्षता  गणेश अग्रवाल ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष मनेंद्रगढ़ डॉ विनय शंकर सिंह, आलोक जायसवाल,जनपद अध्यक्ष खड़गंवा श्रीमती सोनमती उर्रे, व  रघुवीर सिंह उपस्थित थे । मुख्य अतिथि के रूप में  नीरज अग्रवाल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जनजाति समाज में भगवान बिरसा मुंडा को भगवान का दर्जा दिया गया है।। धरती आबा मतलब धरती के भगवान के रूप में याद किया जाता है। 25 वर्ष में उन्होंने देश की आजादी के लिए जनजाति समाज को संगठित किया और अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया।। इतिहास में जनजाति समाज के नायकों के योगदान को सरकार सबके सामने ला रही है, वीर नारायण सिंह, तिलका मांझी, गुंडू धुर जैसे नायकों को इतिहास में जो स्थान दिया जाना चाहिए नहीं मिला है।। जनजाति समाज ऋषि परंपरा के अनुसार चलने वाले हैं पर कुछ समाज विरोधी लोगों ने भ्रम फैलाया जा रहा है, इससे समाज के प्रबुद्ध लोग सतर्क रहे और आगे आए, विघटनकारी ताकते समाज को तोड़ने के कार्य में लगे हैं, समाज को संगठित करने की आवश्यकता है।। कार्यक्रम में चंपा देवी पावले ने कहा कि जनजाति समाज प्रकृति को मानने वाला है, वह सनातन संस्कृति के अनुरूप आचार विचार रखता है, भगवान बिरसा मुंडा की तरह समाज को संगठित करने की जरूरत है। कार्यक्रम में डॉ विनय शंकर सिंह ने भी कल्याण आश्रम के कार्यों की सराहना की उन्होंने कहा कि 10 से 15 साल में सामाजिक ताना बाना बिगड़ रहा है, विचार धारा की आड़ में समाज को तोड़ने का काम किया जा रहा है।। इसे हर जनजाति के लोगों को सतर्क करने की जरूरत है।। कार्यक्रम में महिला समिति की नगर संरक्षिका श्रीमती सुमन अग्रवाल,सुनैना विश्वकर्मा, श्रीमती भावना गुप्ता श्रीमती रुचि गुप्ता समिति के अध्यक्ष गणेश अग्रवाल  जगदंबा अग्रवाल, विनोद शुक्ला, आर0डी0 दीवान, समर बहादुर सिंह ,लखन श्रीवास्तव, आलोक जायसवाल, राहुल सिंह,धर्मेंद्र पटवा, विवेक अग्रवाल, हरभजन सिंह,गोपाल सिंह, डी गोपाल राव मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें