: आज के चर्चित चेहरे, अंक ज्योतिष के ज्ञाता अरविन्द श्रीवास्तव
Admin Sat, Dec 7, 2024
हर व्यक्ति अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहता है और इसके लिए विभिन्न उपाय करता रहता है इसमें एक उपाय है ज्योतिष हांलांकि ज्योतिष को कुछ लोग नहीं मानते हैं लेकिन नगर के अंक ज्योतिष के ज्ञाता अरविन्द श्रीवास्तव का कहना है कि यह एक विज्ञान है
उनका कहना है कि हम हमेशा से नंबरों से घिरे रहते हैं जन्म हुआ तो नंबर यानि तारीख फिर वार्ड नंबर,बेड नंबर यहां तक कि नाम के भी नंबर होते हैं।
जीवन में हम कैसे घिरे हैं अंको से,आइये जाने एक व्यक्ति के जन्म से ही शुरुआत हो जाती है अंकों की... जब मां बच्चे को जन्म देने के लिए अस्पताल पहुंचती है तो सबसे पहले उसे एक वार्ड नंबर मिलता है उसके बाद उसे एक बेड नंबर मिलता है और जब बच्चे का जन्म होता है तो उसे एक दिनांक मिलता है या डेट मिलती है उसके बाद एक टाइम मिलता है यह सभी अंक है। अपनी अपनी प्रथा अनुसार जब बच्चे के नाम का चयन करते है तो उस नाम में आने वाले अक्षर भी अलग-अलग अंकों के परिणाम देते हैं। इस तरह हम देखें की जन्म होते ही हम नंबरों से घिर जाते हैं उसके बाद स्कूल जाते हैं तो वहां भी हमें रोल नंबर पढ़ाई में नंबरों के रूप में रिजल्ट, बड़े होते हैं तो मोबाइल नंबर हमारे घर के पते में वार्ड नंबर बिल्डिंग नंबर इस तरह से हम पूरी तरह नंबरों से घिरे रहते हैं। हर नंबर अपने-अपने स्वभाव के अनुसार असर दिखाते हैं एक से लेकर 9 नंबर अलग-अलग ग्रहों के रूप में बैठे हुए हैं जैसे
1 नंबर सूर्य का नंबर मतलब राजा
2 नंबर चंद्रमा यानी रानी
3 नंबर देवताओं के गुरु बृहस्पति
4 नंबर राहु
5 नंबर बुद्ध राजकुमार या युवराज
6 नंबर राक्षसों के गुरु शुक्राचार्य
7 नंबर केतु
8 नंबर शनि महाराज न्याय के देवता
9 नंबर मंगल यानी सेनापति
इस तरह हम नम्बरों के हिसाब से ग्रहों के अंक और उनके व्यवहार को समझ सकते हैं। इस तरह हम 1 से 9 नंबर के अंकों से घिरे है अब आपके जीवन में डेट ऑफ बर्थ और नाम के माध्यम से जो अंक आ गए वो अपने व्यवहार के हिसाब से आपको अच्छे या बुरे परिणाम देते हैं इनके व्यवहार को जानने की विद्या ही अंक ज्योतिष है। इस विज्ञान के माध्यम से हमारे जीवन में अंकों के क्या प्रभाव पड़ रहे हैं हम यह जान सकते हैं और उनके दुष्प्रभावों के उपाय कर हम अपने जीवन को सुखमय बनाने का प्रयास कर सकते हैं अरविन्द श्रीवास्तव का इस विज्ञान को सीखने का उद्देश्य यही है कि इस ज्ञान के माध्यम से ये किसी भी व्यक्ति का भला कर सके या उनके कष्ट में कमी ला सके। इस हेतु इस नम्बर में इनसे सम्पर्क कर सकते हैं 9713615311
विज्ञापन