Advertisment

8th June 2026

BREAKING NEWS

कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने साइकिल चलाकर दिया स्वस्थ जीवन का संदेश, हजारों कदमों के साथ गूंजा फिट इंडिया का संकल्प

निकाय कर्मचारियों की बैठक संपन्न, अनिश्चितकालीन हड़ताल की रणनीति पर हुई चर्चा

जंगलों की मुस्कान और अनाथ बच्चों की दुआओं के बीच मना जनसेवक का जन्मोत्सव

योगधारा शिविर का भव्य समापन, चिकित्सा विशेषज्ञों एवं सहयोगकर्ताओं का हुआ सम्मान

केल्हारी में बीज और कीटनाशक दुकानों पर औचक छापा, नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों को कारण बताओ नोटिस जारी!

: ’शर्मा हॉस्पिटल बैकुंठपुर के अल्ट्रा सोनोग्राफी केंद्र को किया गया सील’

Admin Thu, Mar 16, 2023

कोरिया 16 मार्च 2023/पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट यानी पूर्व-गर्भाधान और पूर्व-प्रसव निदान तकनीक अधिनियम के तहत केंद्र संचालन के नियमों के उल्लंघन पर राज्य स्तरीय टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुपालन में बैकुंठपुर स्थित शर्मा हॉस्पिटल के अल्ट्रा सोनोग्राफी केंद्र को सील करने की कार्यवाही की गई है। जिले में पूर्व में राज्य स्तरीय टीम द्वारा पीसी-पीएनडीटी एक्ट के तहत विभिन्न हॉस्पिटल एवं सोनोग्राफी सेन्टरों का निरीक्षण किया गया था। राज्य स्तरीय टीम के द्वारा निरीक्षण के दौरान यहां अल्ट्रा सोनोग्राफी केंद्र के संचालन के संबंध में निर्धारित नियमों के पालन में खामियां पाई गई। राज्य स्तरीय टीम द्वारा निरीक्षण उपरांत दिए गये निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर सह समुचित प्राधिकारी पीसी-पीएनडीटी एक्ट  विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर एसडीएम बैकुंठपुर एवं सीएमएचओ कोरिया द्वारा निरीक्षण कर नियमानुसार मशीन सीलबंद की कार्यवाही की गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें