Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

विश्व पर्यावरण दिवस पर : पोखरी तालाब में चला श्रमदान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने संभाली सफाई की कमान

Praveen Nishee Fri, Jun 5, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नगर पंचायत द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वार्ड क्रमांक 13 स्थित पोखरी तालाब में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र पात्रे के कुशल मार्गदर्शन में नगर पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान कर तालाब परिसर की सफाई की तथा स्वच्छ नगर-स्वस्थ नागरिक का संदेश दिया।

सुबह से शुरू हुए इस अभियान में कर्मचारियों ने तालाब के आसपास फैली गंदगी, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का कार्य किया। अभियान के दौरान अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों की स्वच्छता एवं नागरिक सहभागिता के महत्व पर भी जोर दिया।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र पात्रे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सतत जिम्मेदारी है। जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने नगरवासियों से भी स्वच्छता अभियान में सहयोग करने और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की।

नगर पंचायत के इस प्रयास की स्थानीय नागरिकों ने सराहना करते हुए इसे स्वच्छ एवं सुंदर नगर की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस श्रमदान कार्यक्रम ने स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें