Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

राजस्थान भवन, मनेंद्रगढ़ में : योगधारा शिविर का भव्य समापन, चिकित्सा विशेषज्ञों एवं सहयोगकर्ताओं का हुआ सम्मान

Praveen Nishee Sat, Jun 6, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। राजस्थान भवन, मनेंद्रगढ़ में पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ द्वारा 31 मई 2026 से 6जून तक संचालित निःशुल्क योगधारा शिविर का भव्य समापन एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिविर में सेवाएं देने वाले चिकित्सा विशेषज्ञों, पंचकर्म थेरेपी कर्मयोगियों एवं सहयोगकर्ताओं का सम्मान किया गया।कार्यक्रम में योग समिति के योग प्रमुख संजय अग्रवाल ने बताया कि शिविर में स्व. डॉ. लाजपतराय मेहरा के साथ कार्य कर चुके चिकित्सा विशेषज्ञों ने भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि पंचकर्म थेरेपी से जुड़े सभी कर्मयोगियों ने पूरी लगन, समर्पण और सेवा भाव से लोगों का उपचार किया, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिला।

उन्होंने योग और भारतीय चिकित्सा पद्धति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योग करने वाला व्यक्ति अनेक रोगों से बच सकता है। शिविर के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूक करने का सफल प्रयास किया गया।इस अवसर पर पंकज जैन संचेती ने अपने अनुभव साझा करते हुए शिविर को जनहित में एक सराहनीय पहल बताया। अन्य प्रतिभागियों ने भी कहा कि सात दिनों तक चले इस शिविर में दी गई चिकित्सा एवं योग प्रशिक्षण से लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिला तथा रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ी। उपस्थित लोगों ने भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।समारोह के दौरान शिविर में सेवाएं देने वाले चिकित्सा विशेषज्ञों, पंचकर्म थेरेपी कर्मयोगियों एवं सहयोगकर्ताओं को प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी चिकित्सा विशेषज्ञों, योग प्रशिक्षकों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। मंच संचालन जिला प्रभारी सतीश उपाध्याय ने किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें