Advertisment

17th October 2026

BREAKING NEWS

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

15, 16 और 17 अक्टूबर को सजेगा उत्सव का रंगमंच, भव्य मंच और आकर्षक सजावट के साथ आयोजन की तैयारियां पूरी

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

: जन आरोग्य के तहत, आयुर्वेद एवं योग के पक्षधर  राकेश अग्रवाल वितरित करेंगे अर्जुन की छाल

Admin Tue, Nov 19, 2024

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। योग एवं आयुर्वेद के पक्षधर  समाजसेवी, एमसीबी योग सेवा समिति के पदाधिकारी राकेश अग्रवाल ( गुल्लू) के द्वारा उत्तम स्वास्थ्य एवं जन आरोग्य के मुहिम के तहत कल दिनांक 20 नवंबर को सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में (योग स्थल) आयुर्वेदिक वनस्पतियों से निर्मित अर्जुन की छाल का निशुल्क वितरण किया जाएगा। आयुर्वेदिक औषधि अर्जुन की छाल के गुणधर्म की चर्चा करते हुए राकेश ने बतलाया कि अर्जुन कि यह छाल शीतल ,हृदय की लिए उपयोगी ,रुधिर विकार को दूर करने वाली कफ एवं पित्त को नष्ट करने वाली विशेष कारगर प्राकृतिक दवा है इसके प्रयोग से हृदय की मांसपेशियों को बल मिलता है एवं हृदय की पोषण क्रिया अच्छी होती है। मांसपेशियों को बल मिलने से हृदय का स्पंदन ठीक और सफल होता है। उन्होंने बतलाया कि हृदय की धड़कन असामान्य हो जाए तो एक गिलास टमाटर के रस में एक चम्मच अर्जुन की छाल का चूर्ण मिलाकर नियमित सेवन करने से शीघ्र ही धड़कन सामान्य हो जाती है। पतंजलि योग समिति के योग साधकों के सेहत के समर्पित राकेश ने बताया कि डायबिटीज के मरीजों के खून में शुगर की मात्रा काफी बढ़ जाती है इस दौरान अर्जुन की छाल का काढ़ा पीना शुगर के स्तर को नियंत्रित करता है अर्जुन की छाल हृदय रोगियों के लिए इसलिए अत्यधिक प्रभावी है क्योंकि अर्जुन की छाल में ट्राइटरपेनाइड नमक उपयोगी तत्व पाया जाता है जो हृदय से जुड़ी बीमारियों को नियंत्रित रखता है अर्जुन की छाल के सेवन से ब्लड प्रेशर की परेशानी को भी खत्म किया जा सकता है वहीं जिन आयुर्वेदिक औषधियां में अर्जुन के छाल के तत्व होते हैं वह संपूर्ण स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाते हैं ।  राकेश अग्रवाल के सद्भावी एवं निशुल्क सेवा कार्य पर पतंजलि योग समिति के पदाधिकारी ने आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें