Advertisment

16th October 2026

BREAKING NEWS

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

15, 16 और 17 अक्टूबर को सजेगा उत्सव का रंगमंच, भव्य मंच और आकर्षक सजावट के साथ आयोजन की तैयारियां पूरी

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

: विवेक तिवारी  राष्ट्रीय स्तर पर योग जज प्रशिक्षण बनकर,एमसीबी जिले के पहले योग निर्णायक बन गये हैं

Admin Tue, Jan 21, 2025

मनेद्रगढ़। एमसीबी। राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करते हुए, छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन के मास्टर ट्रेनर एवं पतंजलि योग समिति के युवा योग प्रशिक्षक विवेक तिवारी _"राष्ट्रीय योगासन जज प्रशिक्षण " महाराष्ट्र लोनावाला में प्राप्त कर एमसीबी जिले के पहले योग निर्णायक बन गये हैं। विवेक तिवारी ने तीन दिवसीय राष्ट्रीय योगासन प्रशिक्षण लोनावला महाराष्ट्र में प्राप्त किया इस प्रशिक्षण को कुशलता पूर्वक पूर्ण करने के पश्चात वे अब राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले योग प्रतियोगिता में निर्णायक बन सकेंगे प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने योग एवं नेचुरोपैथी शिक्षा के विश्व विख्यात कैवल्यधाम योग संस्थान के योग एक्सपर्ट से योग की बारीकियां भी सीखी एवं विपश्यना अष्टांग योग सूर्य नमस्कार ह्यूमन फिजियोलॉजी का विधिवत प्रशिक्षण प्राप्त किया। विवेक तिवारी के राष्ट्रीय स्तर पर योग जज प्रशिक्षण प्राप्त करने पर पतंजलि योग समिति के समस्त साधकों ने प्रसन्नता जाहिर की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें