: व्यवसायिक प्रशिक्षण से व्यवसाय के प्रति बढेगा रुझान, छात्र होंगे आत्मनिर्भर
Admin Thu, Nov 14, 2024
मनेन्द्रगढ़।एमसीबी।अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ छेड़ रहा मुहिम , प्रयास ऐसा की 12वी के छात्र होंगे आत्मनिर्भर , करेंगे व्यवसाय होगा आर्थिक स्थिति में सुधार ।
अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन द्वारा सरगुजा सम्भाग के समस्त शासकीय हायर सकेंडरी विद्यालय के छात्रों को देना जा रहा निशुल्क व्यवसायिक प्रशिक्षण जिससे कि छात्रों में व्यवसाय के प्रति जागरूक होकर बेरोजगारी पर अंकुश लगाने के लिये किया जाएगा प्रोत्साहित इस पूरे मुहिम को सफल बनाने में लगभग 200 की संख्या में युवाओं की आवश्यकता होगी जो स्वयं प्रशिक्षण ग्रहण करके स्वयं आत्मनिर्भर बनेंगे और संस्था के सदस्य बनकर संस्था के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए योजना के उद्देश्य को स्कूलों में सफल करेंगे । योजना से सम्बंधित जानकारी में यह बताया गया कि इस योजना से 9वी से 12वी तक के सरगुजा सम्भाग के विद्यार्थियों को निशुल्क व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसे ग्रहण करके विद्यार्थियों में व्यवसाय के प्रति रुझान बढ़ेगा और वे एक सफल व्यवसायी बनकर आधुनिक बाजार व्यवस्था से बढ़ती बेरोजगारी एवं महंगाई के दौर को समाप्त करेंगे जिसके लिये संस्था को लगभग 200 युवाओं की आवश्यकता होगी जिन्हें संस्था योग्यतानुसार मानदेय प्रदान करेगा । जो संस्था के सदस्यता ग्रहण कर प्रशिक्षण लेंगे आवेदन पत्र शुल्क 500 रुपये जमाकर जो युवा आवेदन करेंगे उन्हें संस्था द्वारा प्रशिक्षित कर संस्था के सदस्यता एवं शपत ग्रहण करवाकर योजना के अनुरूप शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूलों में छात्रों को निशुल्क प्रशिक्षण हेतु मनोनीत किया जाएगा । आवेदन पत्र प्राप्त करने और अधिक जानकारी के लिये सम्भाग के सभी जिलों में संस्था के मनोनीत कार्यकर्ताओं के मोबाइल नम्बर दिया गया है जिसपर इच्छुक युवा 500रुपये आवेदन शुल्क जमा कर अंतिम तिथि तक आवेदन पत्र संस्था के पास जमा करे । जिसमे M C B जिला से 7773818134 , सुरजपुर अमरजीत 6264685194 , जशपुर से निकेश प्रजापति 9301892154, कोरिया से धीरसाय 9669895556 सरगुजा से महेश प्रजापति 7089703586, सुरजलाल 9926192486 बलरामपुर से कर्मदेव 9399414930 उक्त योजना में सरगुजा सम्भाग के युवा पात्र होंगे । आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 /11/2024 तय किया गया है ।
विज्ञापन