Advertisment

28th October 2026

BREAKING NEWS

बाल अधिकारों, सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया

मनेन्द्रगढ़ में मनाया गया असाटी दिवस समारोह, सामाजिक एकता का दिया संदेश

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

: यंग इंडिया के बोल सीजन 3 का विमोचन

Admin Thu, Apr 6, 2023

मनेन्द्रगढ़। (रविन्द्र सोनी) युवा कांग्रेस द्वारा बुधवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में विधायक डॉ विनय जायसवाल और नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल की मौजूदगी में यंग इंडिया के बोल सीजन 3 का विमोचन के लिये प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। विदित हो कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा यंग इंडिया के बोल की शुरुआत किया गया था। विमोचन के दौरान विधायक प्रतिनिधि और नगरनिगम चिरमिरी के पार्षद शिवांश जैन ने बताया की यंग इंडिया के बोल भारतीय युवा कांग्रेस का एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। इसके तहत आम और सामान्य पृष्ठभूमि के प्रतिभाशाली युवाओं को राजनीतिक मंच मुहैया कराया जाता है। उन्होंने बताया कि जिस दौर में भाजपा नागरिकों की अभिव्यक्ति पर आक्रमण कर रही है। उस दौर में युवा कांग्रेस देश के युवाओं को बोलने का मंच प्रदान कर रही है। इस अवसर पर विधायक डॉ विनय जायसवाल ने बताया की युवाओं को राजनीति से जोड़कर लोकतंत्र को मजबूत बनाना इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य है। पिछले दो सीजन की अभूतपूर्व सफलता के बाद तीसरा सीजन शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खासकर सरकार के खिलाफ देशभर के युवाओं को कार्यक्रम के माध्यम से ताकत मिल रही है जिससे वे खुलकर समाज के सामने अपनी बातों को रख सकेंगे। नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा की भाजपा द्वारा युवाओं की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। उनके हितों से जुड़े विषयों पर सरकार मौन हैं। ऐसे में यह कार्यक्रम उन्हें शक्ति देगा। इस सीजन में युवा निबंध, कविता एवं व्यंग के माध्यम से अपने विचारों को रखेंगे विमोचन कार्यक्रम में मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश शर्मा, नगर पंचायत झगराखाण्ड के अध्यक्ष रजनीश पाण्डेय, उपाध्यक्ष सत्तार अली, शिवांश जैन, ऋषि राज समेत अन्य कार्यकर्ता मौजद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें