Advertisment

27th October 2026

BREAKING NEWS

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया

मनेन्द्रगढ़ में मनाया गया असाटी दिवस समारोह, सामाजिक एकता का दिया संदेश

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

: सुमित शर्मा  हत्याकांड मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

https://youtu.be/G_PpYlhUBmE मनेन्द्रगढ़ ।एमसीबी जिले के जनकपुर में सुमित शर्मा के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा गया जनकपुर में हुये सुमित शर्मा के ऊपर डंडे व लोहे के रॉड से पीटने के पश्चात सर में चोट लगने से शहडोल में ईलाज के दौरान सुमित शर्मा की मौत हो गई । मामले में शहडोल पुलिस के द्वारा अपराध दर्ज कर पी एम रिपोर्ट आने के पश्चात डायरी को शहडोल पुलिस अधीक्षक कार्यालय से एमसीबी पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेज गया । डायरी मिलने के पश्चात पुलिस ने तत्काल मामले को लेकर जांच शुरू की । वही पुलिस अधीक्षक टी आर कोशिमा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया व एसडीओपी राकेश कुमार कुर्रे के द्वारा पुलिस टीम बना कर मामले की विवेचना की गई । पुलिस अधीक्षक टी आर कोशिमा के द्वारा बताया गया कि मेडिकल कालेज से पी एम रिपोर्ट के साथ कल डायरी यह पहुँची जिसे तत्काल जनकपुर भेज दिया गया । पी एम रिपोर्ट में डॉक्टर के द्वारा सिर में आई गम्भीर चोट से मौत होना बताया गया है जिसके तहत जनकपुर में पुलिस द्वारा मामले में धारा 302 , 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया और प्रकरण में पुलिस ने दो आरोपियों शैलेन्द्र सिंह और कृष्णा शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है और आज न्यायिक रिमांड में भेजा गया है मामले में पुलिस अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि इस पूरे प्रकरण में पुलिस टीम ने देर रात तक मेहनत कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

जरूरी खबरें