Advertisment

18th September 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में खडगंवा का प्राथमिक शाला सकड़ा विद्यालय निरंतर सुर्खियों में

दिव्यांग विद्यार्थियों की शिक्षा में जागृति महिला समिति का संवेदनशील योगदान

स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़, 546 लोगों ने उठाया निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ

17 सितंबर को लाखों दीपों से जगमगाएगा एमसीबी, घर-घर रोशन होगा आभार और शुभकामना का संदेश

संयम, तप, त्याग और आत्मशुद्धि के दस दिवसीय महापर्व में गूंजेगा अहिंसा और क्षमा का संदेश

: नशीली इंजेक्शन के साथ एक युवक को गिरफ्तार

Admin Sat, Jun 24, 2023

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी ।  पुलिस ने नशीली इंजेक्शन के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है युवक के पास से 15 हजार का नशीला इंजेक्शन बरामद किया गया है।

मनेन्द्रगढ़ थाने के जांच अधिकारी राकेश शर्मा ने बताया कि एमसीबी जिले में नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा अवैध नशीली पदार्थों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश किया जा रहा था। उसी तारतम्य में थाना मनेन्द्रगढ़ में मुखबीर सूचना मिली कि मौहारपारा वार्ड नंबर 04 का एक व्यक्ति अपने घर पर नशीला इंजेक्शन बिक्री करने के आशय से छिपा कर रखा है। तत्काल उक्त सूचना से पुलिस अधीक्षक सिद्वार्थ तिवारी को अवगत कराया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ़ राकेश कुमार कुर्रे के निर्देशन पर थाना सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ के पुलिस टीम के द्वारा आरोपी के निवास स्थान पर विधिवत रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही दौरान सलमान खान पिता सलाउद्दीन निवासी वार्ड नंबर 04 मौहारपारा मनेन्द्रगढ़ के कब्जे से एविल वायल इंजेक्शन 10 ML- 20 नग, 2. रेक्सोजैसिक इंजेक्शन 2 ML 10 नग, बरामद किया गया है। जिसकी कीमत लगभग 15 हजार रुपये बताई जा रही है वही इंजेक्शनो व दवाईयां के संबंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु औषधि निरीक्षक आलोक मिंज को मौके पर तलब किया गया बरामद इन्जेक्शनो / दवाईयां को पेश कर रिपोर्ट प्राप्त किया गया जो रिपोर्ट में उपरोक्त इंजेक्शनों के संबंध में स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 की धारा 22 (सी) के तहत वाणिज्यक मात्रा से संबंधित होना बताये है। आरोपी से जप्त इंजेक्शन / नशीली दवाईयां का पंचनामा तैयार कर मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपीगण के विरूद्ध कृत्य धारा 22 (सी) एनडीपीएस एक्ट का घटना घटित करना सबूत पाये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें