Advertisment

19th November 2026

BREAKING NEWS

धान खरीदी, वन अधिकार पट्टा, भूमि अभिलेख सुधार, पेंशन एवं लंबित भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे 14 आवेदक

धान खरीदी, पीएम सूर्य घर योजना, पेयजल, स्वास्थ्य एवं ग्रामीण विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिलेगा धान का मूल्य; टेलू राम कश्यप ने दोनों उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया

विधायक रेणुका सिंह ने किया जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव का शुभारंभ, कर्मा नृत्य ने बांधा समां

वनवासी कल्याण आश्रम चैनपुर में बाल प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

: भाजपा नेता पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में

मनेन्द्रगढ़ । सूरजपुर जिले में भाजपा नेता पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में एमसीडी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला फूंक कर जमकर नारेबाजी की इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा. मनेन्द्रगढ़ । सूरजपुर जिले में 1 दिन पहले ही रेत माफियाओं द्वारा भाजपा के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ के भगत सिंह तिराहा में बुधवार की शाम भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला फूंक कर जमकर नारेबाजी की गई. मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि सूरजपुर के साथ ही साथ कोरिया और एमपी में जिले में रेत माफिया पूरी तरह हावी है. नदियों से खुलेआम रेत का परिवहन हो रहा है और जिला प्रशासन कांग्रेसी नेताओं के इशारे पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है. ऐसे में इन जिलों में भी कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि आखिर इन रेत माफियाओं पर कब अंकुश लगेगा.

विज्ञापन

जरूरी खबरें