Advertisment

29th October 2026

BREAKING NEWS

बाल अधिकारों, सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया

मनेन्द्रगढ़ में मनाया गया असाटी दिवस समारोह, सामाजिक एकता का दिया संदेश

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) टीम ने दी दबिश : पटना थाना में दबिश देकर एएसआई और पीएलवी को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Praveen Nishee Fri, Oct 17, 2025

बैकुठपुर । कोरिया। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सरगुजा सम्भाग की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) टीम ने शुक्रवार को पटना थाना में दबिश देकर एएसआई और पीएलवी को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस विभाग में फैले भ्रष्टाचार पर सीधा प्रहार मानी जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, पटना थाना में पदस्थ एएसआई पोलीकार्प टोप्पो और न्यायालय द्वारा नियुक्त विधिक सलाहकार (पीएलवी) राजू ने मोटर व्हीकल एक्ट के एक मामले में सोरगा निवासी वाहन स्वामी से 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

वाहन स्वामी से जबरन पैसा वसूलने की कोशिश से परेशान पीड़ित ने आखिरकार एसीबी सरगुजा में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत की पुष्टि के बाद सरगुजा एसीबी की टीम ने शुक्रवार को ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। तय योजना के तहत शिकायतकर्ता को केमिकल लगे 12 हजार रुपए के नोट देकर पटना थाना भेजा गया। जैसे ही एएसआई टोप्पो और पीएलवी राजू ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, प्रार्थी ने तय इशारा किया।

इसके तुरंत बाद टीआई शरद सिंह के नेतृत्व में एसीबी की टीम ने थाना परिसर में प्रवेश कर दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से वही 12 हजार रुपए बरामद किए गए जिन पर रासायनिक निशान मौजूद थे। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर एसीबी की टीम बैकुंठपुर रेस्ट हाउस पहुंची है, जहाँ उनसे पूछताछ जारी है। टीम अब दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई कर रही है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, थाना स्तर पर रिश्वतखोरी की यह कोई पहली शिकायत नहीं थी, लेकिन इस बार एसीबी की समय रहते की गई कार्रवाई ने सिस्टम में हड़कंप मचा दिया है। पटना थाना में एसीबी की यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि अब रिश्वतखोरी के मामलों में कोई भी पदाधिकारी बच नहीं सकेगा। यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है

विज्ञापन

जरूरी खबरें