Advertisment

31st October 2026

BREAKING NEWS

स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, आजीविका और महिला सशक्तीकरण से जुड़ी गतिविधियों का किया निरीक्षण

गुजरात के एकता नगर में आयोजित भारत पर्व में प्रधानमंत्री को बताई बिहान से आर्थिक सशक्तिकरण की कहानी

कोल इंडिया में 61 प्रतिशत से अधिक ठेका श्रमिकों का नियोजन, बोनस भुगतान में गड़बड़ी का अख्तर जावेद उस्मानी ने लगाया आरोप

जिले के विभिन्न कार्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता अभियान आयोजित

हमने सहना सीख लिया है,कुछ न कहना सीख लिया है... बोलेंगे तो बात बढ़ेगी, चुप ही रहना सीख लिया है...

सब इंजीनियर को ₹21,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार : एसीबी की बड़ी कार्यवाही: मनेंद्रगढ़ में पीडब्ल्यूडी सब इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Praveen Nishee Thu, Oct 30, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में गुरुवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) अंबिकापुर की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक सब इंजीनियर को ₹21,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने कुछ दिनों पहले एसीबी अंबिकापुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि पीडब्ल्यूडी में पदस्थ सब इंजीनियर( सी.पी.) छत्रपाल बंजारे विभागीय कार्य के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसीबी ने प्रारंभिक सत्यापन कराया, जो सही पाए जाने पर ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई गई।

योजना के तहत एसीबी की टीम मनेंद्रगढ़ पहुंची और रेस्ट हाउस के कमरा नंबर 2 में निगरानी रखी गई। शिकायतकर्ता को चिन्हित नोटों के साथ वहां भेजा गया। जैसे ही सब इंजीनियर ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि प्राप्त की, टीम ने तत्काल दबिश देकर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

मौके पर ₹21,000 की रकम जब्त की गई और फॉरेंसिक प्रक्रिया के तहत हाथ धुलाई कराई गई, जिसमें रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी सब इंजीनियर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है।

बताया जा रहा है कि आरोपी अधिकारी बिलों के भुगतान और तकनीकी स्वीकृति के नाम पर ठेकेदारों से अवैध वसूली करता था। फिलहाल एसीबी द्वारा आगे की जांच जारी है और संभावना जताई जा रही है कि विभाग के अन्य अधिकारियों की भी जांच की जा सकती है।

एसीबी की इस कार्रवाई से पूरे पीडब्ल्यूडी विभाग में हड़कंप मच गया है। आमजन और ठेकेदारों ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह की सख्त कार्रवाई से भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी।

....................................................

विज्ञापन

जरूरी खबरें