Advertisment

18th September 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में खडगंवा का प्राथमिक शाला सकड़ा विद्यालय निरंतर सुर्खियों में

दिव्यांग विद्यार्थियों की शिक्षा में जागृति महिला समिति का संवेदनशील योगदान

स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़, 546 लोगों ने उठाया निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ

17 सितंबर को लाखों दीपों से जगमगाएगा एमसीबी, घर-घर रोशन होगा आभार और शुभकामना का संदेश

संयम, तप, त्याग और आत्मशुद्धि के दस दिवसीय महापर्व में गूंजेगा अहिंसा और क्षमा का संदेश

: हाई ब्रीड थाई मांगुर मछली के परिवहन पर विभाग की बडी कार्यवाही

https://youtube.com/shorts/53xRompNF7M?feature=share कोंडागांव ।  प्रतिबंधित हाई ब्रीड मछली थाई मांगुर परिवहन पर मत्स्य विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है । विभाग ने तीन टन प्रतिबंधित मछली को मिट्टी में दबाकर नष्ट किया गया है। जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रूपय की बताई जा रही हैं । इस प्रतिबंधित मछली थाई मांगुर को ट्रक में डालकर आंध्रप्रदेश से उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा था, नेशनल हाइवे 30 सारबेड़ा के पास ट्रक खराब होने से मछलियों को दूसरी ट्रक में लोड किया जा रहा था, इसी बीच मुखबिर की सूचना पर मत्स्य विभाग द्वारा ट्रक चालकों से पूछताछ कर जांच की गई जांच में पाया गया की ट्रक में तीन टन मछली थी, विभाग द्वारा ट्रक में रखे तीन टन प्रतिबंधित मछली को सड़क के पास में ही जेसीबी की मदद से गड्ढा खोदकर गड्डे में सभी को मछलियों को डालकर नष्ट किया गया । बताया जा रहा है जप्त मछली की कीमत लगभग 5 लाख रूपये की होगी । कोण्डागांव मत्स्य विभाग के सहायक मत्स्य अधिकारी मिनाक्षी मरकाम ने बताया की प्रतिबंध मछली थाई मांगुर का भारत में सन 2000 से उत्पादन, क्रय विक्रय और परिवहन प्रतिबंधित है जिसके तहत कार्यवाही की गई हैं । यह कार्यवाही राजस्व, पुलिस एवं मत्स्य विभाग की सयुक्त रूप से की गई है ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें