Advertisment

18th September 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में खडगंवा का प्राथमिक शाला सकड़ा विद्यालय निरंतर सुर्खियों में

दिव्यांग विद्यार्थियों की शिक्षा में जागृति महिला समिति का संवेदनशील योगदान

स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़, 546 लोगों ने उठाया निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ

17 सितंबर को लाखों दीपों से जगमगाएगा एमसीबी, घर-घर रोशन होगा आभार और शुभकामना का संदेश

संयम, तप, त्याग और आत्मशुद्धि के दस दिवसीय महापर्व में गूंजेगा अहिंसा और क्षमा का संदेश

: दो आदतन अपराधी के विरूद्ध जिला बदर आदेश जारी

Admin Fri, Oct 27, 2023

मनेन्द्रगढ़/27 अक्टूबर 2023/ जिले के दो आदतन अपराधी सन्नी दुबे आत्मज सुरेश दुबे निवासी सरोवर मार्ग तथा चन्दन उर्फ चन्द्र प्रकाश शर्मा निवासी गोदरीपारा चिरमिरी मनेन्द्रगढ़ को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी  नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने 01 वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर आदेश जारी किया है। इसके पश्चात दोनों अपराधी जिले की सीमाओं से बाहर रहेंगे। यह आदेश छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा  (क) (ख) के तहत पारित किया गया है। इस आदेश के तहत सन्नी दुबे को 27 अक्टूबर 2023 को प्रातः 10:00 से तथा चन्दन उर्फ चन्द्र प्रकाश को 28 अक्टूबर 2023 को प्रातः 10:00 बजे से दोनों अपराधियों को जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर एवं इसके सीमावर्ती राजस्व जिला कोरिया, कोरबा, पेण्ड्रा-गौरेला-मरवाही, अनूपपुर, शहडोल, सीधी जिलों के क्षेत्र से एक वर्ष की अवधि के लिए बाहर चले जाये और जब तक यह आदेश लागू रहेगा, बिना वैधानिक पूर्वानुमति लिए अपराधियों को इस जिले एवं उल्लेखित जिलों की सीमा में प्रवेश नहीं करना है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें