Advertisment

19th November 2026

BREAKING NEWS

धान खरीदी, वन अधिकार पट्टा, भूमि अभिलेख सुधार, पेंशन एवं लंबित भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे 14 आवेदक

धान खरीदी, पीएम सूर्य घर योजना, पेयजल, स्वास्थ्य एवं ग्रामीण विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिलेगा धान का मूल्य; टेलू राम कश्यप ने दोनों उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया

विधायक रेणुका सिंह ने किया जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव का शुभारंभ, कर्मा नृत्य ने बांधा समां

वनवासी कल्याण आश्रम चैनपुर में बाल प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

: हत्या के प्रयास मे आरोपी पूर्व पति को किया गया गिरफ्तार

अम्बिकापुर । (कामेश शुक्ला) अंकित बुनकर साकिन मठपारा द्वारा थाना मणिपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 1/3/23 को मेरे दूसरे पिता संजय कश्यप द्वारा मेरी माँ से वाद विवाद होने पर जान से मारने कि नियत से पेट मे चाकू मारकर घायल कर दिया हैं, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर सदर धारा 307 भा.द. वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। मामले को संज्ञान मे लेकर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज  राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे मामले के आरोपी का पता तलाश कर शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  विवेक शुक्ला,नगर पुलिस अधीक्षक  स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.) के नेतृत्व मे थाना प्रभारी मणिपुर उप निरीक्षक सरफराज फ़िरदौसी एवं पुलिस टीम द्वारा आरोपी का तलाश किया जा रहा था।दौरान विवेचना आरोपी संजय कश्यप साकिन घुटरापारा को पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया, घटना में प्रयुक्त चाकू आरोपी के निशानदेही पर जप्त कर आरोपी संजय कश्यप साकिन घुटरापारा को तत्काल गिर कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाता है। सम्पत्यर्न कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणिपुर सरफराज फिरदौसी, सहायक उप निरीक्षक ललन गुप्ता, इसदोर इक्का, प्र. आर.सतीश सिंह, आर. अतुल शर्मा, राजवाड़े, निर्मल आदि सक्रिय रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें