Advertisment

18th September 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में खडगंवा का प्राथमिक शाला सकड़ा विद्यालय निरंतर सुर्खियों में

दिव्यांग विद्यार्थियों की शिक्षा में जागृति महिला समिति का संवेदनशील योगदान

स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़, 546 लोगों ने उठाया निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ

17 सितंबर को लाखों दीपों से जगमगाएगा एमसीबी, घर-घर रोशन होगा आभार और शुभकामना का संदेश

संयम, तप, त्याग और आत्मशुद्धि के दस दिवसीय महापर्व में गूंजेगा अहिंसा और क्षमा का संदेश

: मोबाईल दुकान संचालक गिरफ्तार, आदिवासी भाई बहन को प्रताड़ित करने का मामला

Admin Tue, Jul 11, 2023

खड़गवां।एमसीबी।  बचड़ापोड़ी में आदिवासी भाई बहन मोबाईल दुकान में अपना मोबाइल बनवाने गये थे, जहा मोबाईल दुकान संचालक उमेश ठाकुर के द्वारा पहले आदिवासी लड़की को अपने घर पर बुलाया और दरवाज़ बंद कर उसके साथ बदतमीजी करने लगा, कुछ देर बाद जब उसकी पत्नी इंदू ठाकुर घर पहुंच गई और आदिवासी लड़की के साथ मारपीट करने लगी जब भाई वहां पहुंचा तो भाई बहन दोनों को घर के अंदर बंधक बना लिया गया। आरोपी उमेश ठाकुर की पत्नी इंदू ठाकुर ने पहले दोनो को बंधक बनाकर जमकर दोनों को लात घूंसे और डंडे से मार पीट की उसके बाद दोनोंं से बर्तन कपड़े धुलवाया गया और जूते भी साफ करवाये । पीड़ित जब वहां से निकली तब थाने पहुँच कर रिपोर्ट लिखाई जहा मामले में तत्काल खड़गवां थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि आदिवासी लड़की के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक एमसीबी के निर्देश पर तत्काल कार्यवाही करते हुये आरोपी उमेश ठाकुर को तत्काल गिरफ्तार कर लिया और धारा 354, 354ख, 294, 506,323,355,34,(1)के तहत एक्ट्रोसिटी ऐक्ट के तहत कार्रवाई की गई वही आरोपी उमेश ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है वही आरोपी की पत्नी अब भी पुलिस की गिरफ्त से फरार है जिसकी पता साजी की जा रही है ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें