Advertisment

18th September 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में खडगंवा का प्राथमिक शाला सकड़ा विद्यालय निरंतर सुर्खियों में

दिव्यांग विद्यार्थियों की शिक्षा में जागृति महिला समिति का संवेदनशील योगदान

स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़, 546 लोगों ने उठाया निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ

17 सितंबर को लाखों दीपों से जगमगाएगा एमसीबी, घर-घर रोशन होगा आभार और शुभकामना का संदेश

संयम, तप, त्याग और आत्मशुद्धि के दस दिवसीय महापर्व में गूंजेगा अहिंसा और क्षमा का संदेश

: आखिर क्या था राज कि माँ ने अपने बेटे को उतारा मौत के घाट, माँ गिरफ्तार

Admin Mon, May 22, 2023

इस हत्याकांड में प्रसांत ठाकुर एसपी धमतरी ने बताया कि

https://youtu.be/oZn9YhBJ5DI धमतरी 22 मई 2023। धमतरी के रूद्री थाना इलाके के बाजार पारा गंगरेल में हुए 40 वर्षीय युवक के हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी माँ को सप्ताह भर बाद गिरफ्तार कर लिया है।  बाजारपारा गंगरेल में बीते 15 मई को युवक गणेश पटेल की घर के बिस्तर पर लहूलुहान हालत में लाश मिला था। जिसके बाद रूद्री पुलिस सहित फारेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही थी। बता दे की की मौके से पुलिस ने चाकू और हंसियां सहित सुसाईड नोट भी बरामद किया था। जिसके बाद पुलिस संदेहीयों से पुछताछ कर रही थी।

वहीं इस मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि मृतक के पत्नी और माँ के बीच आये दिन विवाद होता था।वहीं बेटा का मानसिक स्थिति ठीक नहीं था जिसका इलाज भी चल रहा था। जिसका खर्च भी मृतक के माँ को उठाना पड़ रहा था।वहीं सप्ताह भर पूर्व युवक गणेश पटेल ने अपनी माँ से कहा था कि उसके पास घर नहीं पैसा नहीं है। वह पत्नी के साथ वापस पुराना घर में आकर रहना चाहता है।इधर मृतक की माँ फुलेश्वरी पटेल अपनी बहू को रखना नहीं चाहती थी।उसी दौरान मृतक की पत्नी कांकेर बरदेभाठा अपने मायके शादी चली गयी। उसी दौरान बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने से आये दिन होने वाले विवाद एवं उनके इलाज और दवाई पर होने वाले खर्च और बहुत के झगड़े से तंग आकर बीते 15 मई को सुबह 3 बजे किचन में रखे हसियाँ से पेट में हमला कर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी माँ ने हत्या में उपयोग किये गये सामान को छिपाने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। इधर पुलिस आरोपी फुलेश्वरी पटेल उम्र 65 वर्ष के खिलाफ धारा 302 भादवि.कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजी दिया है ।

बाईट - प्रसांत ठाकुर एसपी धमतरी

विज्ञापन

जरूरी खबरें