Advertisment

19th November 2026

BREAKING NEWS

धान खरीदी, वन अधिकार पट्टा, भूमि अभिलेख सुधार, पेंशन एवं लंबित भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे 14 आवेदक

धान खरीदी, पीएम सूर्य घर योजना, पेयजल, स्वास्थ्य एवं ग्रामीण विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिलेगा धान का मूल्य; टेलू राम कश्यप ने दोनों उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया

विधायक रेणुका सिंह ने किया जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव का शुभारंभ, कर्मा नृत्य ने बांधा समां

वनवासी कल्याण आश्रम चैनपुर में बाल प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

: पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

Admin Fri, Oct 13, 2023

रायपुर।  रायपुर क्राइम एएसपी  पीतांबर सिंह पटेल ने बताया कि पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने वुड 777 और जेम्स 777 ऑनलाइन सट्टा वेबसाइट की आईडी लेकर सट्टा संचालित करने वाले 04 आरोपी के साथ ऑनलाइन सट्टा संचालन के लिए आईडी की खरीदी-बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार सहित 5 आरोपियों के मोबाइल फोन से रायपुर के लोकल कनेक्शन निकल सकते हैं। पुलिस ने इस मामले में तेज कर दी है।, वहीं तिल्दा नेवरा थाना में भी सट्टा संचालित करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गुढ़ियारी पुलिस की संयुक्त टीम ने भारत माता चौक पास मोबाइल फोन में आईडी लेकर सट्टा संचालित करते आरोपी पराधन साहू को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 मोबाइल फोन और नगदी रकम जब्त किया गया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 2 लाख रूपये है। वहीं मामले में आरोपी आशीष वासवानी फरार है।जिसकी गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार आरोपी पराधन साहू पिता तिलक राम साहू उम्र 38 साल निवासी अटल आवास थाना कबीर नगर रायपुर। रूपेश कुमार वर्मा पिता भगवती वर्मा उम्र 29 साल निवासी विकास नगर थाना गुढ़ियारी रायपुर. रामगोपाल जैन पिता सुशील जैन निवासी कोटा, थाना सरस्वती नगर रायपुर. आकाश अग्रवाल पिता स्व. सुरेश अग्रवाल उम्र 24 साल निवासी गोकुल टावर रोड गोगांव थाना गुढ़ियारी रायपुर. आकाश खटवानी पिता स्व. रमेश खटवानी उम्र 24 साल निवासी फाफाडीह न्यू जैन मंदिर के पास थाना देवेन्द्र नगर रायपुर. थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र से गिरफ्तार आरोपी मनोज सोनी पिता जुगल सोनी निवासी बीएनबी स्कूल के पास थाना तिल्दा नेवरा.

विज्ञापन

जरूरी खबरें