Advertisment

27th October 2026

BREAKING NEWS

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया

मनेन्द्रगढ़ में मनाया गया असाटी दिवस समारोह, सामाजिक एकता का दिया संदेश

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

: हाई प्रोफ़ाइल मामला, सुमित शर्मा हत्याकांड कब होगा इंसाफ


https://youtu.be/afva7S40JaM जनकपुर सुमित शर्मा हत्याकांड मैं आखिर क्यों ? पुलिस एफ आई आर नहीं ले रही है ? उन्हें किस का डर है ? क्या पुलिस सभी के लिए अलग-अलग मापदंड से कार्य करती है ? पुलिस कप्तान व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जनकपुर में रहकर पल-पल की सभी खबरें ले रहे हैं जल्दी ही आरोपी को पकड़ेगी  पुलिस या उन्हें आजादी से घूमने की  देगी छूट ? अगर जल्द ही आरोपी नहीं पकड़ा गया तो वहां एक बड़ा जन आंदोलन होने की संभावना है ।  जनकपुर ।एमसीबी जिले के भरतपुर कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष के पुत्र शैलेन्द्र सिंह ने एक युवक की बेदम पीटाई कर दी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए मप्र के शहडोल ले जाया गया, जहां युवक ने मरने के पूर्व बयान देकर बताया कि किस तरह उसे डंडे और लोहे के रॉड से पीटा गया, जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई, शहडोल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, वहीं मामले की जानकारी के बाद भी जनकपुर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की। दूसरी ओर सोशल मीडिया में मारपीट के कई वीडियों अब वायरल हो रहे है।मृतक सुमित शर्मा का मृत्यु के पूर्व एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मृतक बता रहा है कि उसने एक ट्रेलर वाला तब रोकने की कोशिश की जब वो मेरी ओर तेजी से आ रहा था, वहां मेरे रोकने पर नहीं रूका, बाद में जब वो भगवानपुर तिराहे के होटल में था तब उसने वहां रोका और आकर मेरे से लडने लगा, इसी बीच होटल में बैठा छोटू सिंह उर्फ शैलेन्द्र सिंह वहां रखा डंडा लेकर आ गया और मेरे सिर पर 4 बार प्रहार किया उसको मै रोका कि फिर उसने लोहे के रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया। जिसके बाद वो देखा कि सिर से खून बहने लगा तो फोर व्हीलर लेकर भाग गया। वायरल वीडियों में बकायदा मृतक बता रहा है कि पुलिस विभाग पूरी तरह से बिका हुआ है। घटना के बाद मृतक के दोस्तों ने उसका जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज करवाया, परन्तु उसकी हालत बिगडती चली गई, जिसके बाद उसे मप्र के शहडोल जिला ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक के मृत्यु पूर्व बयान के आधार पर शहडोल पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं एमसीबी की पुलिस ने अब तक आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज नहीं किया है, दूसरी ओर सोशल मीडिया में मारपीट के और भी कई वीडियों वायरल हो रहे है, जिसमें साफ साफ आरोपी डंडे से पीटकर जाते हुए दिख रहा है।

चम्पा देवी पावले (पूर्व विधायक ) का आरोप

https://youtu.be/_qFY5O1KME0 पूर्व विधायक चम्पा देवी पावले पहुँची मृतक सुमित शर्मा के घर । परिजनों को लेकर साथ पहुँची थाने  पूर्व विधायक ने कहा कि कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष का लड़का जो सुमित को रॉड से मारा और उसका देहांत हो गया । इसी तरह की पहले भी घटना हुई हैं ।  थाने में कोई एफआईआर नही हुआ है कही न कही आज पुलिस प्रशासन भी सरकार के दबाव में कोई एफआईआर नही कर रही है ।  चांद बखार जो शांति का टापू था जो आज अपराध का गढ़ बनते जा रहा है https://youtu.be/_cKWW-4RkAc भाजपा के सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने भी आरोप लगाया है कि अपराधियों को कांग्रेस का संरक्षण कांग्रेस नेता पुत्र ने हत्या की लेकिन अब तक अपराध दर्ज नहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस राज में अंधेर गर्दी की हद है ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें