Advertisment

1st November 2026

BREAKING NEWS

जन्मदिवस पर कांग्रेस ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, 24 लोगों ने किया रक्तदान

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं अधिवक्ता श्याम बिहारी रैकवार के पिता जवाहर लाल रैकवार का निधन

स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, आजीविका और महिला सशक्तीकरण से जुड़ी गतिविधियों का किया निरीक्षण

गुजरात के एकता नगर में आयोजित भारत पर्व में प्रधानमंत्री को बताई बिहान से आर्थिक सशक्तिकरण की कहानी

कोल इंडिया में 61 प्रतिशत से अधिक ठेका श्रमिकों का नियोजन, बोनस भुगतान में गड़बड़ी का अख्तर जावेद उस्मानी ने लगाया आरोप

: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, कौल बस्ती निर्धन महिलाओं के सहायतार्थ एक सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न

Admin Thu, Mar 9, 2023

मनेन्द्रगढ़ । परहित व कल्याण के लिए समर्पित, सेवा व सद्भाव से अर्पित श्रद्धा महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती पूनम मिश्रा ,एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर के प्रेरणादाई मार्गदर्शन एवं संरक्षण में, जागृति महिला समिति हसदेव क्षेत्र ने अपने अध्यक्ष श्रीमती अंजलि कंझरकर के कुशल मार्गदर्शन में होली के पावन अवसर पर एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर स्थानीय क्षेत्र कौल बस्ती निर्धन महिलाओं के सहायतार्थ एक सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया , जिसमें जागृति महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती अंजली कंझरकर के संरक्षण एवं निर्देशन में डॉ सरोज बाला श्याग बिश्नोई के संयोजन एवं उपस्थिति में जागृति महिला समिति द्वारा ग्राम ढोला में वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद श्रीमती तेरसिया बाई के सहयोग से ग्राम में कौल बस्ती में महिलाओं के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस अवसर पर ग्राम की महिलाओं को साड़ी एवं मिठाई सप्रेम भेंट की गई। डॉ बिश्नोई ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज जागृति महिला समिति के सदस्य ग्राम डोला में आप लोगों के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए उपस्थित हुए हैं उसी क्रम में आप लोगों को छोटा सा उपहार भी भेंट किया जा रहा है आप सभी अपने परिवार का अच्छे से ख्याल रखें परिवार में नशा उन्मूलन के लिए माहौल बनाएं बच्चियों के शिक्षा अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। महिला सशक्त होगी तभी समाज सशक्त होगा ।जागृति महिला समिति से कार्यक्रम में श्रीमती सविता रैकवार, उज्जवला सिंह ,पूनम सिंह, रेखा कुर्रे, उषा ठाकुर, ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान किया। इस अवसर पर झगड़ाखाड उप क्षेत्रीय प्रबंधक श्री मनोज बिश्नोई एवं श्रीमती सुमीता शर्मा एडवोकेट एवं ग्रामीण महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें