Advertisment

19th November 2026

BREAKING NEWS

धान खरीदी, वन अधिकार पट्टा, भूमि अभिलेख सुधार, पेंशन एवं लंबित भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे 14 आवेदक

धान खरीदी, पीएम सूर्य घर योजना, पेयजल, स्वास्थ्य एवं ग्रामीण विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिलेगा धान का मूल्य; टेलू राम कश्यप ने दोनों उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया

विधायक रेणुका सिंह ने किया जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव का शुभारंभ, कर्मा नृत्य ने बांधा समां

वनवासी कल्याण आश्रम चैनपुर में बाल प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

: भय और भ्रम की राजनीति पर टिकी है भाजपा -विक्रमा सिंह

Admin Thu, May 11, 2023

अनूपपुर। मध्यप्रदेश की जनता अब समझ चुकी है कि भाजपा के पास जनता को बताने और समझाने के लिये कुछ बचा नही है । इसलिये वह भय और भ्रम की राजनीति के रास्ते अख्तियार कर ली है । उक्ताश्य की वक्तव्य प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव विक्रमा सिंह ने दिया । श्री सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में झुठ और जुमले की राजनीति से बाहर निकलती जनता प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ  के उपर बढ़ते विश्वास से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करती जा रही है । भाजपा अपनी संस्कृतिक हथियार भय और भ्रम से मध्यप्रदेश सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के योजना - बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं - ब्रांड एम्बेसडर बहन मेघा परमार पर प्रयोग करते हुये उन्हें पद मुक्त कर दिया । बहन मेघा परमार चुकि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ  18 माह के कार्यकाल लोकनीति व जनहीत रूपी कार्य योजनाओं के कायल हो कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली । प्रदेश की भाजपा सरकार को यह बात गवारा नही गुजरा जिसे लेकर कल महिला एवं बाल विकास मप्र ने पत्र क्रमंाक -- म.बा.वि./2023/206 दिनॉंक 10/05/2023 से एक आदेश जारी कर दिये कि मेघा परमार को विभाग के ब्रांड एम्बेसडर पद से भार मुक्त किया जाता है । इंटक सरकार ऐसी नीतियों की कड़ी आलोचना करती है ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें