Advertisment

19th November 2026

BREAKING NEWS

धान खरीदी, वन अधिकार पट्टा, भूमि अभिलेख सुधार, पेंशन एवं लंबित भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे 14 आवेदक

धान खरीदी, पीएम सूर्य घर योजना, पेयजल, स्वास्थ्य एवं ग्रामीण विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिलेगा धान का मूल्य; टेलू राम कश्यप ने दोनों उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया

विधायक रेणुका सिंह ने किया जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव का शुभारंभ, कर्मा नृत्य ने बांधा समां

वनवासी कल्याण आश्रम चैनपुर में बाल प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

: इंटक ने कोयलांचल क्षेत्र के तीन नगर परिषद में बनाये नगर अध्यक्ष

Admin Mon, Jul 31, 2023

नूपपुर । अनूपपुर जिले में इण्टक के प्रदेश सचिव विक्रमा सिंह ने जिले के प्रत्येक नगरीय क्षेत्र में एवं जनपद पंचायत क्षेत्र में मज़दुरों हीत में काम करने वाले प्रतिनिधि तैयार करने पुरजोर कवायद में इण्टक के जिला अध्यक्ष बालेन्द्र सिंह परिहार के साथ मिलकर l जिसको आगे बढ़ते हुये इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाँ.जी संजीवा रेड्डी के मंशानुसार एवं मध्य प्रदेश इंटक के प्रदेश अध्यक्ष आर. डी. त्रिपाठी के दिशा निर्देश पर अनूपपुर जिले में मध्य प्रदेश इंटक का नगरी निकाय और जनपद पंचायत स्तर पर अपनी कमेटियों का विस्तार करने के लिए आज अपनी दुसरी सुची जारी किये l जिसके तहत अनूपपुर इंटक के जिला अध्यक्ष  बालेंद्र सिंह परिहार के अनुशंसा पर पाँच नगरीय और एक ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति पत्र विक्रमा सिंह ने जारी किया जिसमें कोयलान्चल हसदेव क्षेत्र के तीन नगर परिषद डुमरकच्छार से अजय कुमार सिंह को इंटक का नगर अध्यक्ष ,एवं नगर परिषद राजनगर से मनोज कुमार चन्देल इण्टक का नगर अध्यक्ष एवं नगर परिषद डोला से हीरालाल यादव को नगर अध्यक्ष बनाये l साथ ही अनूपपुर (बदरा) जनपद स्तर पर इण्टक का ब्लॉक अध्यक्ष आशीष अग्रवाल को नियुक्त किया गया l अनूपपुर इण्टक के जिला अध्यक्ष बालेन्द्र सिंह परिहार ने कहाँ कि हमारे नगर अध्यक्ष और ब्लाक अध्यक्ष अपनी कमेटी का शीघ्र विस्तार कर मज़दूर कल्याण की दिशा में काम करना चालू कर देगे l यदि आवश्यक समझे तो हमारे एस. ई सी एल. में कार्यरत इण्टक के वरिष्ठ पदाधिकारियों सुझाव और सहयोग के साथ असंगठित क्षेत्र के मज़दूर हीत में कार्य करे l

विज्ञापन

जरूरी खबरें