Advertisment

19th November 2026

BREAKING NEWS

धान खरीदी, वन अधिकार पट्टा, भूमि अभिलेख सुधार, पेंशन एवं लंबित भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे 14 आवेदक

धान खरीदी, पीएम सूर्य घर योजना, पेयजल, स्वास्थ्य एवं ग्रामीण विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिलेगा धान का मूल्य; टेलू राम कश्यप ने दोनों उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया

विधायक रेणुका सिंह ने किया जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव का शुभारंभ, कर्मा नृत्य ने बांधा समां

वनवासी कल्याण आश्रम चैनपुर में बाल प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

: अनूपपुर जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष राम सिंह इण्टक के पुष्पराजगढ़ ब्लाक अध्यक्ष बने,सुशील कुमार शर्मा जैतहरी नगर परिषद के अध्यक्ष नियुक्त 

Admin Mon, Aug 7, 2023

अनूपपुर l इण्टक के प्रदेश सचिव विक्रमा सिंह ने जिले के प्रत्येक नगरीय क्षेत्र में एवं जनपद पंचायत क्षेत्र में ग्राम पंचायत स्तर पर मज़दुरों हीत में काम करने वाले प्रतिनिधि तैयार करने की पुरजोर कवायद में इण्टक के जिला अध्यक्ष बालेन्द्र सिंह परिहार के साथ मिलकर मज़दूर प्रतिनिधि बनाने का जिला भर में कोशिश कर रहे हैं, जिसको आगे बढ़ते हुये इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाँ.जी संजीवा रेड्डी के मंशानुसार एवं मध्य प्रदेश इंटक के प्रदेश अध्यक्ष आर. डी. त्रिपाठी के दिशा निर्देश पर अनूपपुर जिले में मध्य प्रदेश इंटक का नगरी निकाय और जनपद पंचायत स्तर पर अपनी कमेटियों का विस्तार करने के लिए आज अपनी तीसरी सुची जारी किये l जिसके तहत अनूपपुर इंटक के जिला अध्यक्ष श्री बालेंद्र सिंह परिहार के अनुशंसा पर 8 नगरीय अध्यक्ष और दो ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति पत्र विक्रमा सिंह ने जारी कर चुके हैं आज फ़िर एक नगरीय क्षेत्र नगर परिषद जैतहरी में इण्टक नगर अध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा और जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष राम सिंह को पुष्पराजगढ़ ब्लाक में इण्टक का ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किये l अनूपपुर इण्टक के जिला अध्यक्ष बालेन्द्र सिंह परिहार ने कहाँ कि हमारे नगर अध्यक्ष और ब्लाक अध्यक्ष अपने कमेटी का विस्तार करने की दिशा में काम चालू कर दिये हैं l ये दोनों नवनियुक्ति पदाधिकारी भी मज़दूर कल्याण की दिशा में काम करना चालू कर देगे l जिससे असंगठित क्षेत्र के मज़दूरों के हीत में सभी कार्य करने लगेंगे l

विज्ञापन

जरूरी खबरें