Advertisment

26th October 2026

BREAKING NEWS

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

: कलश यात्रा के साथ, खाटू श्याम मंदिर में 5 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू

मनेन्द्रगढ़ । एमसीबी ।  नवनिर्मित खाटू वाले श्याम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया । भजन कीर्तन, आतिशबाजी के साथ भव्य ऐतिहासिक कलश यात्रा निकली गई कलश यात्रा में राधा कृष्ण एवं बजरंगबली का किरदार निभाने वाले बाहर से आए कलाकार आकर्षण के केंद्र रहे, पूरा शहर जय श्री श्याम के नारों से गुंजायमान होता रहा । https://youtu.be/9W6-_8aE_2g कलश यात्रा राम मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात निकाली गई श्री राम मंदिर से प्रारंभ होकर शहर का भ्रमण करते हुए खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ, कलश यात्रा का कई जगह पर विभिन्न धर्मों व समाज के लोगों के द्वारा स्वागत किया गया। श्याम भक्तों के अथक प्रयास व सहयोग से श्याम बाबा का मंदिर बनाया गया है जिसमें राजस्थान खाटू धाम से लाई गई श्याम बाबा की छवि की प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा, जिसका 5 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह आज से भव्य कलश यात्रा से आरम्भ हो गया इस दौरान श्री श्याम मंदिर परिसर में पूजा अर्चना, सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा, आयोजन के अगले दिन 30 अप्रैल एवं 1 मई  को श्री श्याम ज्योति पाठ, मंगल पाठ का आयोजन होगा, 2 मई को पूजा अर्चना के बाद दोपहर 3:00 से राजस्थान भवन से निशान यात्रा आरंभ होगी, जिसका समापन श्री श्याम मंदिर परिषद में होगा, प्रमुख कार्यक्रम 3 मई को दोपहर 12:30 बजे श्याम मंदिर परिसर में श्री खाटू श्याम बाबा, दादी रानी सती एवं सालासर बालाजी की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी , इसके पश्चात दोपहर 2 बजे से भंडारे का आयोजन होगा तथा रात्रि 8 बजे से बाहर से आए कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है ।  

विज्ञापन

जरूरी खबरें