Advertisment

18th November 2026

BREAKING NEWS

धान खरीदी, वन अधिकार पट्टा, भूमि अभिलेख सुधार, पेंशन एवं लंबित भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे 14 आवेदक

धान खरीदी, पीएम सूर्य घर योजना, पेयजल, स्वास्थ्य एवं ग्रामीण विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिलेगा धान का मूल्य; टेलू राम कश्यप ने दोनों उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया

विधायक रेणुका सिंह ने किया जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव का शुभारंभ, कर्मा नृत्य ने बांधा समां

वनवासी कल्याण आश्रम चैनपुर में बाल प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

: सीतामढ़ी में नौतपा के दौरान संतों ने इक्कीस कुंडी महायज्ञ शुरू आज दूसरा दिन

Admin Fri, May 26, 2023

जनकपुर । भरतपुर विकासखण्ड के घाघरा के सीतामढ़ी में यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जहाँ संत कड़ी धूप में बैठकर लोगों के कल्याण के लिए यज्ञ कर रहे हैं। इस विषय में संतों का कहना है "इस यज्ञ का मकसद लोक कल्याण के लिए परमात्मा को प्रसन्न करना है यज्ञ से निकली सुगंध से वातावरण में फैले प्रदूषण दूर होते हैं. भरतपुर के ग्राम घाघरा में प्रसिद्ध सीतामढ़ी की गुफाएं हैं। वनवास काल के दौरान यहां भगवान राम अपने भाई लक्ष्मण और पत्नी सीता जी के साथ रुके थे उसी दौरान यहां भगवान राम ने सीतामढ़ी का निर्माण किया था।

संत रामचंद्र शरण महराज बताते हैं कि सीतामढ़ी धाम घाघरा में दूसरी बार नौतपा में महायज्ञ का आयोजन किया गया है इक्कीस कुंडी महायज्ञ नौ दिनों तक ये यज्ञ दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक जारी रहेगा सीतामढ़ी में चैबीसों घंटे अखंड कीर्तन भी किया जा रहा है।

देवी पुराण भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है 2 जून को 7 कन्याओं का कन्यादान विवाह आयोजन एवं व्रतबंध का कार्यक्रम भी रखा गया है।संत ने बताया कि हम इक्कीस धूनी के बीच में तप करते हैं ताकि हमारे सनातन धर्म के धर्म को परिवर्तन ना होने दें अपने ही धर्म को माने हमारे धर्म के जितने प्रमुख देवी देवता हैं उनकी साधना करें और अपने धर्म पर ही बने रहे जनहित और विश्व कल्याण के लिए यह नौ तपा महायज्ञ किया जा रहा है भक्तों के लिए प्रसाद के रूप में रोजाना भंडारा का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें