Advertisment

7th December 2025

BREAKING NEWS

स्वेत जलधारा के मधुर संगीत का उद्घोष है "गौरघाट जलप्रपात"

विधायक श्रीमती रेणुका सिंह ने भरा युवाओं में जोश कहा “सपनों को लक्ष्य बनाओ, देश तुम्हारा इंतज़ार कर रहा है”

मनेन्द्रगढ़ के तीन नजूल भू-खण्डों को पुनः शासकीय भूमि के रूप में दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू

पंचमुखी हनुमान मंदिर सूर्य मंदिर में दर्शन कर पूजन किया गया उपरांत फाजिल पार्क में समुद्री जीवाश्म की जानकारी भी ली गई

शंकर पांडे की कलम से...{कॉलम 20 सालों से लगातार}

: नवरात्र गरबा के पहले दिन मुस्कान बामने संघ झूमा बिलासपुर, आज आएगी तनाज ईरानी

Admin Thu, Oct 19, 2023

बिलासपुर - तीन दिवसीय नवरात्र गरबा की शुरुवात 18 अक्तूबर से को हुई, जो तीन दिन चलेगी, यहां हर दिन टीवी कलाकार पहुचेंगे। और बिलासपुर वासियों संग गरबा की धुन पर साथ देंगे। पहले दिन बिलासपुर पहुंची अनुपमा फेम मुस्कान बामने संघ बिलासपुर झूम उठा,, अपने पसंदीदा कलाकार को अपने बीच पाकर खुशी का ठिकाना नहीं था। पहले ही साल में लोगो के बीच बनी नवरात्र गरबा पहली पसंद शहर में पिछले साल 2022 से शुरू हुई नवरात्र गरबा ने अपने पहले ही साल में लोकप्रिय हो गई, आयोजक पीछले तीन महीनों से इसकी तैयारी पर जुटे हुए थे।विगत वर्ष पारिवारिक माहौल में हुए इस गरबा को लोगो ने हाथो हाथ लिया, यही कारण है कि इस वर्ष भी लोगों ने सबसे पहला स्थान गरबा के लिए नवरात्र गरबा को चुना। आयोजनकर्ता भी कोई भी कसर तैयारी पूरी करने में नही छोड़ रहे है। ऐसी है इस बार तैयारी 2000 वर्गफिट का मंच जहा शहर वासियों को आराम से अपने चेहेते कलाकारों को देखने में कोई दिक्कत नही होगी, वही सवा एकड़ जैसी बड़ी आउटडोर में लोग आराम से गरबा का आनंद ले सकेंगे। साथ ही बड़ी व्यवस्थित पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर बिना रूकावट सीधे कार्यक्रम में पहुंच सकेंगे। इस बार भी होंगी तीन एक्ट्रेस विगत वर्ष भी तीनों दिन टीवी कलाकार और बॉलीवुड फेम शहर में चर्चित रही, इस वर्ष भी तीनों दिन टीवी एक्ट्रेस शहर वासियों के साथ गरबा खेलेंगी। पहले दिन जहां अनुपमा फेम मुस्कान बामने (पाखी)बिलासपुर पहुंची वही दूसरे दिन आज 19 अक्तूबर को मशहुर एक्ट्रेस तनाज ईरानी आयेगी वही तीसरे और अंतिम दिन अनुपमा फेम और सबकी चेहेती निशी सक्सेना (डिंपी) रहेंगी। रामूजी ग्रुप के द्वारा यह गरबा कराया जा रहा है जिसके आयोजनकर्ता है राकेश प्रताप सिंह परिहार अमित संतवानी, महफूज़ खान, उत्तपल सेनगुप्ता गोविंद शर्मा गरबा उत्सव आयोजन समिति।

विज्ञापन

जरूरी खबरें