Advertisment

21st October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: मकर संक्रांति पर हरिद्वार के संत आपके द्वार,सत्संग आध्यत्म और योग से संवारें जीवन - कृष्ण बिहारी जायसवाल

कोरिया । बैकुंठपुर । भारत स्वाभिमान न्यास कोरिया और पतंजलि योग पीठ हरिद्वार से संबद्ध और परम पूज्य योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज के निर्देशानुसार उनके परम शिष्य मुख्य केंद्रीय प्रभारी डॉ परमार्थ देव जी महाराज का शुभागमन हमारे कोरिया जिले में हो रहा है। जिसका आयोजन स्थल देवराहा बाबा परिसर प्रेमाबाग बैकुंठपुर सुनिश्चित किया गया है। जिसमे 14 जनवरी को सुबह 6 बजे से 7:30 तक संभाग स्तरीय इंटीग्रेटेड योग शिविर आयोजित किया जाएगा । उसी दिवस प्रातः 8 बजे से  प्रधानमंत्री के द्वारा निर्देशित कार्यक्रम के तहत सभी मंदिरों और पूजा स्थलों में स्वच्छता सप्ताह मनाया जायेगा और सभी मंदिरों पूजा स्थलों में साफ सफाई की जाएगी । तीसरी पाली में 14 तारीख मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मध्यान्ह 11 बजे देवराहा बाबा परिसर में हरिद्वार से पधारे पूज्यनीय स्वामी जी का उद्बोधन और विशिष्ट जनों से चर्चा तथा कार्यकर्ता सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित होगा । तत्पश्चात 14 जनवरी दिन रविवार को दोपहर 2 बजे भोजन,प्रसाद पश्चात स्वामी जी का प्रस्थान निर्धारित किया गया है। जिस कार्यक्रम में भाजपा कोरिया जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने जिले के समस्त सम्माननीय नागरिक बंधुओं बहनों और भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए आग्रह किया है की सत्संग,योग,आध्यात्म से स्वस्थ समृद्ध जीवन और सनातन परंपरा का अलख जगाते हुए अगली पीढ़ी को स्वस्थ सुखमय जीवन सहित सनातन संस्कार के लिए प्रेरणा के सहभागी बनें । और मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में आप सभी अपनी उपस्थिति देकर हरिद्वार से पधारे स्वामी जी महाराज के सानिध्य प्राप्त करें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें