Advertisment

17th September 2026

BREAKING NEWS

स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़, 546 लोगों ने उठाया निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ

17 सितंबर को लाखों दीपों से जगमगाएगा एमसीबी, घर-घर रोशन होगा आभार और शुभकामना का संदेश

संयम, तप, त्याग और आत्मशुद्धि के दस दिवसीय महापर्व में गूंजेगा अहिंसा और क्षमा का संदेश

संगोष्ठी में साहित्य, संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण में हिंदी की भूमिका पर हुआ सार्थक विमर्श

" वर्तमान परिवेश में हिन्दी का भविष्य" बीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की कलम से

: उल्लास पूर्वक मनाया गया संतोषी माता मंदिर का वार्षिकोत्सव

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। लोको कॉलोनी स्थित माता श्री संतोषी के मंदिर का वार्षिकोत्सव उत्साह पूर्ण वातावरण मनाया गया. इस अवसर पर प्रातः काल प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें नगर के गणमान्य जन काफी संख्या में शामिल हुए. उल्लेखनीय की शहर के लोको कॉलोनी क्षेत्र में संतोषी माता का भव्य एवं प्राचीन मंदिर बना हुआ है. यहां हमेशा श्रद्धालुओं का आवागमन होता रहता है. यहां प्रतिवर्ष श्री रामनवमी के बाद मां संतोषी के मंदिर का वार्षिक उत्सव मनाया जाता है. इस वर्ष की परंपरा का ढंग से मंदिर का वार्षिक उत्सव मनाया गया. प्रातः काल माता संतोषी के भक्तों द्वारा एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो क्षेत्र के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः मंदिर में पहुंची. शोभायात्रा में शामिल जन भजन संकीर्तन करते हुए चल रहे थे. शोभायात्रा के उपरांत मंदिर परिसर में मां संतोषी का विधिवत पूजन अर्चन एवं अभिषेक किया गया. मां संतोषी की पूजा अर्चना के उपरांत भंडारा का भोग लगाया गया जिसके बाद भंडारा प्रसाद का वितरण किया गया. सभी आयोजनों में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. देर रात तक चल भंडारे में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया.

विज्ञापन

जरूरी खबरें