Advertisment

18th September 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में खडगंवा का प्राथमिक शाला सकड़ा विद्यालय निरंतर सुर्खियों में

दिव्यांग विद्यार्थियों की शिक्षा में जागृति महिला समिति का संवेदनशील योगदान

स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़, 546 लोगों ने उठाया निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ

17 सितंबर को लाखों दीपों से जगमगाएगा एमसीबी, घर-घर रोशन होगा आभार और शुभकामना का संदेश

संयम, तप, त्याग और आत्मशुद्धि के दस दिवसीय महापर्व में गूंजेगा अहिंसा और क्षमा का संदेश

: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर हर घरों में दीपक और रंगौली सजाए- सुरेन्द्र साहू

लखनपुर। सरगुजा । 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विविध कार्यक्रम में विशेष सहभागिता प्रदान करने का आह्वान छत्तीसगढ़ के प्रत्येक नागरिको से करते हुए छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर जिला सरगुजा छग के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू कहा कि हम सभी सनातन धर्म, संस्कार,संस्कृति को मानते हैं और हम सभी आगे बढ़ने का कार्य कर रहे हैं। 550 वर्षों के पश्चात् 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में हम सभी के आराध्य भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा सुबह 11-45 से 2 बजे तक सम्पन्न होगा। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सुरेन्द्र साहू ने सभी नागरिकों से अपील किया है कि अपने अपने सुविधा अनुसार भारत के सभी मंदिरों में दिया जलाएं, अपने अपने घरों में रंगौली बनाए, दिया जलाएं, सुन्दर काण्ड, हनुमान चालीसा का सामुहिक पाठ,हर मंदिरों में रामायण पाठ, मंदिरों में साफ सफाई, मंदिरो में रंग पेंट,संकिर्तन पाठ,प्रभात फेरी,झंडे,तोरण, तोरणद्वार , भंडारा ,रैली निकालने का आह्वान किया है। जिससे कि पुरे छत्तीसगढ़ को राममय बनाया जा सके। सुरेन्द्र साहू ने छत्तीसगढ़ के सभी नागरिकों से अपील किया है कि 22 फरवरी को अपने अपने घरों में दीया जलाकर दीपावली मनाएं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें