Advertisment

21st October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: टॉपर बेटी शिप्रा का प्रेस क्लब व मनेंद्रगढ़ पत्रकार संघ ने किया सम्मान

Admin Fri, May 31, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। एमसीबी प्रेस क्लब एवं मनेंद्रगढ़ पत्रकार संघ के संयुक्त तत्वावधान में प्रेस क्लब भवन चैनपुर में गुरूवार की शाम क्षेत्र की मेधावी छात्रा शिप्रा तिवारी का सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10वीं बोर्ड परीक्षा 2024 में विजय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल मनेंद्रगढ़ की छात्रा शिप्रा तिवारी पिता दिव्यानंद तिवारी एवं माता श्रीमती सरिता तिवारी ने टॉप टेन सूची में 10वें स्थान पर पहुंचकर समूचे जिले के साथ प्रदेश को गौरवान्वित किया है। होनहार छात्रा की प्रतिभा और निखारने व हौसला आफजाई करने के दृष्टिकोण से छात्रा एवं उसके माता-पिता को एमसीबी प्रेस क्लब के पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा शॉल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बेटी को खूब पढ़ने और आगे बढ़ने हेतु अपना आशीर्वाद प्रदान किया। छात्रा शिप्रा ने भी विस्तार से अपने विचार रखे, अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरूजनों को दिया। इस दौरान एमसीबी प्रेस क्लब के अध्यक्ष रंजीत सिंह, मनेंद्रगढ़ पत्रकार संघ के अध्यक्ष शराफत अली, मृत्युंजय चतुवेर्दी, रमन सिंह, प्रवीण निशी,  रामप्रसाद गुप्ता, विनय पांडेय, धीरेंद्र विश्वकर्मा, सिकंदर खान, गुरदीप अरोरा, वरूण चक्रवर्ती, राजकुमार केशरवानी, राजेश सिन्हा, राहुल द्विवेदी, सरफराज अहमद, निलेश प्रताप सिंह एवं अरूण श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें