Advertisment

2nd May 2026

BREAKING NEWS

9 दिवसीय समर कैंप का शानदार समापन

विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

“ मनेंद्रगढ़, झगराखांड व खोंगापानी में खाद्य एवं औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई

जहाँ दया, वहाँ मानवता — और जहाँ सेवा, वहीं सच्ची श्रेष्ठता- अनीता फरमानिया

पूरे ग्रीष्मकाल में पक्षियों के लिए सुलभ कराया जाएगा जल

भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस कल : 06 अप्रैल सुबह 8 बजे, भाजपा जिला कार्यालय "अटल कुंज" में होगा आयोजन

Praveen Nishee Sat, Apr 5, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय "अटल कुंज" में एक भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह कार्यक्रम , 06 अप्रैल को सुबह 8 बजे आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा की जिलाध्यक्षा श्रीमती चम्पा देवी पावले के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साहवर्धन किया जाएगा।

इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्षा श्रीमती चम्पा देवी पावले संबोधित करेंगी। उनके उद्बोधन में भारतीय जनता पार्टी के गौरवमयी इतिहास, उसकी नीतियों और आगामी कार्यों पर प्रकाश डाला जाएगा। वे कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण की भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगी।

आयोजन की तैयारियों के पूर्व

श्रीमती पावले ने अपने उद्बोधन में कहा कि , "हमारी पार्टी ने हमेशा देश की सेवा, जनता की भलाई और समाज की प्रगति के लिए कार्य किया है। हमारे स्थापना दिवस पर हम अपने पिछले कार्यों को याद करते हुए, भविष्य में और अधिक मजबूत और सशक्त समाज बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

इस आयोजन में सभी जेष्ठ, श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को सादर आमंत्रित किया गया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हों, ताकि यह आयोजन सफल और प्रेरणादायक बन सके।

कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम के अंत में एक सामूहिक संकल्प और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी उपस्थित कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और लक्ष्यों के प्रति अपनी निष्ठा की शपथ लेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें