Advertisment

19th June 2026

BREAKING NEWS

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सघन कुष्ठ खोज अभियान 15 जून से 15 जुलाई तक, घर-घर जाकर होगी पहचान

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

विभागों की कल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा : मिशन शक्ति हब के अंतर्गत 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान का शुभारंभ

Praveen Nishee Wed, Sep 3, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में मिशन शक्ति हब अंतर्गत 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान का शुभारंभ सिविल लाइन स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में किया गया। कार्यक्रम कलेक्टर के निर्देश तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसका संचालन जिला मिशन समन्वयक श्रीमती तारा कुशवाहा ने किया।

अभियान में महिलाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे लैंगिक असमानता उन्मूलन, बाल विवाह रोकथाम, सखी वन-स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड लाइन 1098 तथा सुकन्या समृद्धि योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही अन्य विभागों की कल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा कर महिलाओं को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर सुपरवाइजर, वित्तीय साक्षरता एवं जेंडर विशेषज्ञ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम ने न केवल महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने और सामाजिक कुरीतियों से लड़ने के लिए प्रेरित भी किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें