Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल : 100% परिणाम, रचा नया कीर्तिमान

Praveen Nishee Sat, Apr 18, 2026

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, मनेन्द्रगढ़ ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता सिद्ध करते हुए शैक्षणिक सत्र 2025–26 में कक्षा दसवीं का शत-प्रतिशत (100%) परिणाम हासिल किया है। इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का मान बढ़ाया है, बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

विद्यालय की यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, शिक्षकों के समर्पण तथा सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्था का परिणाम है।

मेधावी विद्यार्थियों में अर्चित दुजानिया ने 96% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित किया, जबकि लिज़ा दीवान ने 95% अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हृषि वर्मा एवं रचित गुप्ता ने 91-91% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। मनजोत सलूजा ने 90% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन की श्रेणी में स्थान बनाया।

इसके अतिरिक्त इशान साहू (86%), हरनीश चावला (85%), अर्नव अग्रवाल (84.4%), अवंतिका सिंह (83.6%) एवं अदिति प्रधान (83.2%) ने भी सराहनीय अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. बसंत कुमार तिवारी ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यालय की गुणवत्ता-प्रधान शिक्षा और संस्कारयुक्त वातावरण का प्रतीक है।

संस्था की निदेशिका श्रीमती पूनम सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता उनके परिश्रम, दृढ़ संकल्प और शिक्षकों के मार्गदर्शन का साकार रूप है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों के निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह उपलब्धि निस्संदेह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और उन्हें निरंतर परिश्रम व समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें