Advertisment

24th November 2026

BREAKING NEWS

मितानिन बहनों के सेवाभाव को किया नमन, डॉ. अंशुमान चौधरी ने दी मितानिन दिवस की शुभकामनाएँ

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के टॉप-10 बाल वैज्ञानिकों में बनाई जगह, 'कृषिबॉट' (KrishiBot) प्रोजेक्ट में

मातृशक्ति राष्ट्र निर्माण की सशक्त आधारशिला- जिलाधीश संतन देवी जांगड़े

5 किलोमीटर ‘DWPS Mini Marathon – Run for No Drugs’ में 200 विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

यहां गुनाह हवा के छिपाये जाते हैँ..... चिराग खुद नहीं बुझते, बुझाये जाते हैं....

5000 से अधिक शिक्षकों ने दिया एकजुटता का संदेश : तूता में प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ का सत्याग्रह, मांगों के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री से पुनः मुलाकात का निर्णय

Praveen Nishee Tue, Oct 6, 2026

रायपुर। एमसीबी। प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में गांधी जयंती के अवसर पर नया रायपुर स्थित तूता धरना स्थल में एक दिवसीय शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन आयोजित किया गया। प्रदेशभर से पहुंचे 5000 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आंदोलन में शामिल होकर शिक्षक एकता और अपनी लंबित मांगों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया।

संघ ने आंदोलन की सफलता का श्रेय प्रदेश अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी के नेतृत्व को देते हुए प्रांत उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, संभागीय अध्यक्ष हजरत अली एवं प्रदेश सह सचिव उचित मानिकपुरी के प्रयासों और निरंतर संपर्क-संवाद को महत्वपूर्ण बताया।

सरगुजा संभाग से भी बड़ी संख्या में शिक्षक रायपुर पहुंचे। इसमें डेगमन राजवाड़े, संभाग कार्यकारी अध्यक्ष गुलाब देवांगन, बोधन राम राजवाड़े, जिला अध्यक्ष सूरजपुर, जिला अध्यक्ष कोरिया अशोक कुमार साहू तथा जिला अध्यक्ष अशोक दर्पण सहित संभाग के विभिन्न ब्लॉक अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही।

इसके अलावा प्रांतीय संगठन मंत्री ज्वाला प्रसाद गुप्ता, दुर्जन यादव, विजय कुमार यादव, आर.पी. सिंह, रामगोपाल रवि, कालेश्वर यादव, प्रेमनगर सहित सरगुजा संभाग के सक्रिय सदस्यों के सहयोग से आंदोलन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।

संघ ने सत्याग्रह में शामिल सभी शिक्षक साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में शिक्षकों की उपस्थिति संगठन की एकजुटता और लंबित मांगों के प्रति दृढ़ संकल्प को दर्शाती है।

मुख्यमंत्री से पुनः मुलाकात का निर्णय

आंदोलन के बाद आयोजित बैठक में आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। संघ ने निर्णय लिया कि लंबित मांगों के निराकरण के लिए एक बार फिर मुख्यमंत्री से उनके निवास बगिया में मुलाकात कर मांगों से अवगत कराया जाएगा। संघ के अनुसार, इसके बाद भी यदि मांगों पर सकारात्मक विचार नहीं किया जाता है, तो संगठन द्वारा अनिश्चितकालीन आंदोलन की घोषणा की जाएगी।

प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ ने शिक्षक हित के इस संघर्ष को आगे भी एकजुटता के साथ जारी रखने का आह्वान किया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें