Advertisment

7th October 2026

BREAKING NEWS

प्रथम SING फोरम 2026 में राज्य को ₹43,250 करोड़ के FDI निवेश की प्रतिबद्धताएं मिलीं

हादसे में CISF जवान की पत्नी गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक होने पर अंबिकापुर रेफर

तूता में प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ का सत्याग्रह, मांगों के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री से पुनः मुलाकात का निर्णय

शपथ ग्रहण सह महासंगम नुआखाई मिलन समारोह गोहरापदर में संपन्न

40 वर्षों की लंबी शिक्षण साधना के लिए उपाध्याय सम्मानित

एसईसीएल की दो मंजिला इमारत का छज्जा भरभराकर गिरा : हादसे में CISF जवान की पत्नी गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक होने पर अंबिकापुर रेफर

Praveen Nishee Tue, Oct 6, 2026

राजनगर। अनूपपुर। एसईसीएल राजनगर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 स्थित इंदिरा नगर में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। कॉलरी की दो मंजिला इमारत का बाहरी छज्जा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। हादसे की चपेट में आने से वहां मौजूद CISF जवान की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर रेफर कर दिया।

घटना के बाद कॉलरी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और जर्जर भवनों की स्थिति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि एसईसीएल प्रबंधन क्षेत्र की पुरानी एवं जर्जर इमारतों का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

विज्ञापन

जरूरी खबरें