Advertisment

26th October 2026

BREAKING NEWS

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

: राजीव गांधी किसान न्याय योजना में किसानों को 11 करोड़ 70 लाख 72 हजार रुपये और गोधन न्याय योजना में पशुपालकों को 8 लाख 75 हज़ार 682 रुपये किया गया अंतरित

Admin Sun, May 21, 2023

मनेंद्रगढ़ / मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल पाटन के सांकरा में आयोजित भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। राज्यस्तरीय कार्यक्रम में वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से सभी जिलों से कलेक्टर के साथ हितग्राही भी जुड़े हुए थे। एमसीबी जिले से कलेक्टर  नरेंद्र कुमार दुग्गा जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के स्वान कक्ष से वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत प्रदान की जाने वाली राशि का ऑनलाइन अंतरण मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा किया गया। राज्यस्तरीय कार्यक्रम में राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मज़दूर योजना के अंतर्गत कुल 4 हजार 529 किसानों को प्रथम किश्त की राशि अंतरित की गई। इसी तरह राजीव गांधी किसान न्याय योजनांतर्गत ज़िले के 14 हजार 481 किसानों को 11 करोड़ 70 लाख 72 हजार रुपये और गोधन न्याय योजनांतर्गत जिले के पंजीकृत पशुपालकों को 8 लाख 75 हज़ार 682 रुपये की राशि ऑनलाइन अंतरित किया गया। इसी तरह से अन्य योजनाओं की राशि का अंतरण भी राज्यस्तर पर किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष  विनय शंकर सिंह, उपाध्यक्ष  राजेश साहू, जनपद सीईओ  रघुनाथ राम तथा बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें