भगत सिंह चौक में तीन दिवसीय प्रदर्शनी शुरू : मोदी सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और जनकल्याण की गाथा से सजी विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ
Praveen Nishee Mon, Jun 15, 2026
मनेंद्रगढ़।एमसीबी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विशेष विकास प्रदर्शनी का आज भगत सिंह चौक में शुभारंभ हुआ। 15 से 17 जून तक आयोजित इस प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा राष्ट्र निर्माण की उपलब्धियों को आकर्षक एवं जानकारीपरक स्वरूप में प्रदर्शित किया गया है।
प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भरतपुर-सोनहत श्रीमती चंपा देवी पावले सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा यादव, नगर पंचायत नई लेदरी के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सिंह राणा, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष सुदर्शन अग्रवाल सहित सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।
प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल इंडिया अभियान, आत्मनिर्भर भारत अभियान तथा प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदर्शित की गई है। साथ ही छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों को भी प्रमुखता से स्थान दिया गया है।
प्रदर्शनी में लगाए गए आकर्षक छायाचित्रों, विकास पैनलों एवं जानकारीपरक प्रदर्श सामग्रियों के माध्यम से बीते 12 वर्षों में देश में आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार सृजन, डिजिटल सेवाओं एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में हुए महत्वपूर्ण कार्यों को प्रदर्शित किया गया है। आगंतुकों को विभिन्न योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं उनसे मिलने वाले लाभों की भी विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री आशीष मजूमदार एवं द्वारिका जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह, संजय राय एवं श्रीमती सरोज यादव, मंडल अध्यक्ष रोहित वर्मा एवं श्रीमती बबीता सिंह, विधायक प्रतिनिधि महेन्द्र पाल एवं उमेश जायसवाल, कार्यक्रम प्रभारी सुशील सिंह, सह प्रभारी अंकित शर्मा, आईटी सेल प्रभारी अरविंद अग्रवाल, सुरेश श्रीवास्तव, गंगा यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।
उद्घाटन अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए इसे जन जागरूकता की दृष्टि से महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी शासन की योजनाओं और उपलब्धियों को सीधे आमजन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं, जिससे पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा मिलती है।
जिला प्रशासन एवं जनसंपर्क विभाग ने जिले के नागरिकों, विद्यार्थियों, युवाओं, महिला समूहों एवं सामाजिक संगठनों से प्रदर्शनी का अवलोकन कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा अधिकाधिक लोगों तक इसका संदेश पहुंचाने की अपील की है।

विज्ञापन