Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

छत्तीसगढ़ को समझने में उपयोगी है पुस्तक” : छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य सचिव ने “अतीत से अब तक” पुस्तक की तारीफ़ की

Praveen Nishee Tue, Dec 9, 2025

रायपुर। वरिष्ठ पत्रकार शंकर पांडे ने छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य सचिव विकास शील को आज अपनी प्रतिष्ठित छठवीं पुस्तक “छत्तीसगढ़ : अतीत से अब तक” की प्रति भेंट की गई। मुख्य सचिव ने पुस्तक की विषयवस्तु की सराहना करते हुए कहा कि यह ग्रंथ छत्तीसगढ़ के इतिहास, संस्कृति और प्रशासनिक विकास को समझने में अत्यंत उपयोगी है।

विकास शील 1994 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने 30 सितंबर 2025 को छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव पद का कार्यभार संभाला। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर महत्वपूर्ण अवधि बिताने और एशियाई विकास बैंक में कार्यकारी निदेशक के पद से वापस लौटने के बाद उन्होंने राज्य में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।

अपने दीर्घ प्रशासनिक कार्यकाल में उन्होंने रायपुर और बिलासपुर के कलेक्टर के रूप में उल्लेखनीय कार्य किया। उद्योग, वित्त, स्वास्थ्य और सामान्य प्रशासन सहित कई महत्वपूर्ण विभागों का नेतृत्व किया। केंद्र सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा जलशक्ति मंत्रालय में वरिष्ठ पदों पर रहते हुए उन्होंने कई राष्ट्रीय महत्व की योजनाओं में योगदान दिया। विशेष रूप से जल जीवन मिशन के मिशन निदेशक के रूप में उनका कार्य देशभर में सराहा गया है।

मुख्य सचिव द्वारा पुस्तक की प्रशंसा लेखक के लिए सम्मानजनक क्षण रहा तथा उन्होंने इसे राज्य के ज्ञान-संसाधन और प्रशासनिक समझ को समृद्ध करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें