Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

सुरभि पार्क में एरोबिक एवं जुंबा फिटनेस क्लास : 18 वीं बटालियन ने जन सामान्य के उत्तम स्वास्थ्य के लिए संकल्प लिया

Praveen Nishee Sun, Apr 19, 2026

मनेद्रगढ़। एमसीबी। देश की आंतरिक सुरक्षा सांप्रदायिक सद्भाव , सामाजिक समरसता के साथ लोगों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए ,चैनपुर 18 बटालियन के जांबाजों ने , स्थानीय सुरभि पार्क में एरोबिक एवं जुंबा फिटनेस क्लास में, निशुल्क सेवा देने का संकल्प लिया। बटालियन के प्रमुख संजय शर्मा के निर्देशन में प्रारंभ हुए एरोबिक क्लास में पतंजलि योग समिति के वरिष्ठ योग प्रशिक्षक एवं योग साधक भी सम्मिलित हो रहे हैं। साप्ताहिक एरोबिक एवं जुंबा फिटनेस क्लास को निशुल्क रखा गया है जिसमें कोई भी व्यक्ति सम्मिलित हो सकता है। संगीत के साथ शरीर के प्रत्येक अंग को फिट रखने के लिए आयोजित होने वाले फिटनेस क्लास , प्रति रविवार को 6:30 बजे सुरभि पार्क के मैदान में आयोजित की जा रही है।

18 वीं बटालियन के जवानों के द्वारा शुरुआत किए गए इस निशुल्क सेवाभावी स्वास्थ्य कार्यक्रम से प्रभावित होकर पतंजलि योग समिति के महिला एवं पुरुष योग साधकों के साथ- अन्य लोग इस फिटनेस कार्यक्रम में सम्मिलित हो रहे हैं। देश सेवा के साथ लोगों को उत्तम स्वास्थ्य के लिए शुरू किए गए योग , फिटनेस एवं जुंबा क्लास के प्रति लोगों का धीरे-धीरे आकर्षण बढ रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें