Advertisment

9th August 2026

BREAKING NEWS

मनेंद्रगढ़ से अनूपपुर तक साइकिलिंग कर दिया फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का संदेश

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान’ पर होगा केंद्रित संवाद; मीडिया की भूमिका पर भी होगी चर्चा

ज्वाइंट बाईपार्टाइट कमिटी के तत्काल गठन की मांग, कोयला मजदूर पंचायत ने किया आंदोलन का आह्वान

सवाल ये है हवा आई किसके इशारे पर.... चराग़ किस के बुझे ये सवाल थोड़े ही है....

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम में लक्ष्य हासिल करने वाला छत्तीसगढ़ का पहला जिला बना

प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ : 200 शिक्षक साथियों ने पुरानी पेंशन की मांग को लेकर मंत्री से की मुलाकात

Praveen Nishee Thu, May 21, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के प्रांतीय निर्देशानुसार प्रांताध्यक्ष राजकिशोर तिवारी एवं उपप्रांताध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में सरगुजा संभाग अध्यक्ष हजरत अली, संभागीय महामंत्री मन राजवाड़े, प्रांतीय संगठन मंत्री ज्वाला प्रसाद गुप्ता, जिला अध्यक्ष आरपी सिंह, महासचिव विजय यादव तथा ब्लॉक अध्यक्ष मुकुंद देव पांडे के नेतृत्व में स्वास्थ्य एवं कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को पुरानी पेंशन योजना से संबंधित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में वर्ष 1998 से सेवा गणना करते हुए वर्ष 2004 के पूर्व नियुक्त शिक्षक साथियों को 1976 अधिनियम के तहत पुरानी पेंशन एवं जीपीएफ का लाभ प्रदान करने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि हाईकोर्ट की सिंगल बेंच के फैसले के अनुसार शिक्षकों को यह संवैधानिक अधिकार प्राप्त है।

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा सचिव से फोन पर चर्चा की तथा शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांग न्यायसंगत है। उन्होंने सहमति पत्र लेने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद इस विषय को कैबिनेट में रखने का भरोसा दिलाया।

मंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षक साथियों की मांगों पर सकारात्मक विचार करेगी और पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान लगभग 200 शिक्षक साथी उपस्थित रहे। मनेंद्रगढ़ से मोतीलाल यादव, अब्दुल करीम, राजदेव राम भगत, जगनारायण साहू, मोहन सिंह मरावी, बृजलाल सिंह, चंदन दत्त, संबल सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें