Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़ का शानदार प्रदर्शन : इंटरनेशनल गणित ओलंपियाड में 25 स्वर्ण पदक

Praveen Nishee Tue, Apr 7, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। ज्ञान और प्रतिभा के संगम स्थल, सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक संस्थान दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, मनेंद्रगढ़ ने एक बार पुनः अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का शानदार प्रदर्शन किया है। हाल ही में आयोजित प्रतिष्ठित गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता में विद्यालय के 116 मेधावी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें से 25 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

स्वर्ण पदक विजेता विद्यार्थियों में समर्थ द्विवेदी, अक्षिका केशरवानी, वंशिका साहू, शिवांश पंडित, आयांतिका सिंह, मोहम्मद नुमान, रिशान सर्राफ, जयराज सर्राफ, पूर्विका गुप्ता, आरव, रिधम अग्रवाल, अरनव सेन, काश्वी अग्रवाल, आराध्या यादव, रेयांश पोद्दार, अर्पित पटेल, श्रव्या साहू, कवित्त गुप्ता, कनिष्का सर्राफ, अंतरा थावरानी, आरना अग्रवाल, मोहम्मद अब्दुल्ला, शानवी केशरवानी, कृष्णा गुप्ता एवं अर्चित दुजानिया शामिल रहे।

इस उल्लेखनीय सफलता ने न केवल विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को नई ऊँचाइयाँ प्रदान की हैं, बल्कि विद्यालय के उच्च स्तरीय शिक्षण एवं गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन को भी प्रमाणित किया है। कठिन गणितीय समस्याओं को सरलता एवं तार्किक दृष्टिकोण से हल कर विद्यार्थियों ने अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. बसंत कुमार तिवारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कठोर मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी विजेताओं को शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

संस्था की निदेशिका श्रीमती पूनम सिंह ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी निरंतर साधना, अथक परिश्रम एवं गणित विषय के प्रति गहरी रुचि का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प, तार्किक सोच और सही मार्गदर्शन के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

विद्यालय में इस उपलब्धि का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया। सभी विजेता विद्यार्थियों को विशेष प्रातः सभा में सम्मानित कर मेडल पहनाकर शुभकामनाएँ दी गईं।

निस्संदेह, यह उपलब्धि विद्यालय के गौरवशाली इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगी तथा भविष्य में भी उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करने की प्रेरणा देती रहेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें