Advertisment

21st October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में 25 मरीजों का हुआ  मोतियाबिंद ऑपरेशन

Admin Mon, Feb 19, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेश तिवारी के निर्देशन और खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ एसएस सिंह के मार्गदर्शन में लगातार मोतियाबिंद ऑपरेशन सत्र आयोजित कर मोतियाबिंद मरीजों का ऑपरेशन कराया जा रहा है। जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। नेत्र विशेषज्ञ एवम मुख्य चिकित्सा अधिकारी बैकुंठपुर डॉ. आर. एस. सेंगर द्वारा 25 मोतियाबिंद पीड़ितों का सफलता पूर्वक ऑपरेशन किया गया। मनेंद्रगढ़ विकासखंड में अब तक 646 मोतियाबिंद ऑपरेशन हो चुका है। माह में दो से तीन बार ऑपरेशन सत्र आयोजित कर पीडितों का ऑपरेशन कराया जा रहा है। ऑपरेशन के दौरान मरीजों का परीक्षण , किरण वर्मा, आर डी दीवान, रामकरण साहू खड़गंवा, वीरेंद्र साहू पटना, रजनीश चिरमिरी, द्वारा किया गया , ऑपरेशन के दौरान अल्पना पटेल, चंद्रावती राजवाड़े, प्यारे लाल राम, गिरधारी धरमजीत ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया

विज्ञापन

जरूरी खबरें