जागृति महिला समिति ने जनस्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई : भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन
Praveen Nishee Sat, Oct 17, 2026
मनेंद्रगढ़। एमसीबी। ग्राम भगता में श्रद्धा महिला मंडल, बिलासपुर एसईसीएल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन जी एवं सभी उपाध्यक्षगण के मार्गदर्शन में जागृति महिला समिति, हसदेव क्षेत्र की अध्यक्षता डॉ. सरोज बाला विश्नोई एवं सचिव रूना मित्रा सामाजिक उत्थान सचिव तृप्ति पाण्डेय एवं समस्त जागृति महिला समिति द्वारा समाज सेवा एवं जनस्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए दिनांक 16.10.2026 को भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया । इस जनहितकारी पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएँ उपलब्ध कराना, उन्हें नियमित स्वास्थ्य जाँच के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
शिविर के दौरान एसईसीएल, हसदेव क्षेत्र की चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल टीम द्वारा कुल 277 मरीजों का प्राथमिक उपचार किया गया तथाआवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण करते हुए
चश्मों का वितरण किया गया। साथ ही। स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। स्वास्थ्य जाँच के दौरान हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) के 17 एवं डायबिटीज (मधुमेह) के 13 मरीजों की पहचान की गई। इन जाँचों के माध्यम से लोगों को अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक होने तथा समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने के महत्व को समझने का अवसर मिला।शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ स्वच्छता एवं हाइजीन के महत्व पर डॉ संजय कुमार एवं डाॅ बिश्नोई द्वारा जागरूकता उद्बोधन भी दिया । आपके द्वारा उपस्थित लोगों को व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ-सफाई तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में विस्तृतजानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, आहार एवं पोषण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संतुलित एवं पौष्टिक भोजन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग रह सकें।लाभार्थियों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए शिविर के दौरान आंख की जांच के उपरांत कॉल अस्सी अस्सी चश्मों का वितरण किया गया तथा फूड पैकेट भी वितरित किए गए। इन प्रयासों के माध्यम से समिति ने स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ जनकल्याण एवं जरूरतमंदों की सहायता के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया।कार्यक्रम में बहेराबांद से शुभंकर मित्रा की उपस्थिति रही। इसके साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को और अधिक सार्थक बनाया। वार्ड क्रमांक 15 की वार्ड सदस्य अनुपमा सिंह, अरुणेंद्र सिंह, राहुल पटेल, पापू यादव एवं रामनिरंजन की उपस्थिति एवं सहयोग से शिविर को प्रोत्साहन मिला। उनकी सहभागिता ने ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनकल्याण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ किया।
जागृति महिला समिति, हसदेव क्षेत्र द्वारा समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्गों के कल्याण, स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनसेवा के कार्यों को प्रोत्साहित किया जाता रहा है। भगता में आयोजित यह शिविर भी इसी सामाजिक प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण उदाहरण रहा। समिति का उद्देश्य केवल सहायता प्रदान करना ही नहीं, बल्कि लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाकर उन्हें बेहतर एवं स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना भी है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में हसदेव क्षेत्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. संजय कुमार एवं उनके नेतृत्व में डॉ. प्रियता., डॉ. चिन्मय पटेल, डॉ. अपराजिता मिंज, डॉ. रेणुका, मुख्य प्रयोगशाला तकनीशियन अरविंद कुमार सिंह, रंजीत विश्वकर्मा, अरविंद पाटले, मुख्य फार्मासिस्ट खुशबू मिश्रा, ज्योति एवं वरिष्ठ निरीक्षक श्री एल. वी. राव सहित पैरामेडिकल टीम के सभी सदस्यों का सक्रिय सहयोग, समर्पण एवं सराहनीय योगदान रहा।
इसके साथ ही जागृति महिला समिति, हसदेव क्षेत्र की अध्यक्षा डॉ. सरोज बाला बिश्नोई एवं सचिव रूना मित्रा के साथ उपाध्यक्ष रंजीता कुमार, कमलजीत कौर, करुणा रॉय, सुष्मिता मिश्रा, गुड़िया दुबे, तृप्ति पांडे, सुमन जाखड़, सुनीता, रंजना मिश्रा एवं रैकवार का भी उल्लेखनीय योगदान रहा। समिति के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम के आयोजन एवं व्यवस्थाओं में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल टीम, जागृति महिला समिति के सदस्यों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा सभी सहयोगियों के सामूहिक प्रयास, समर्पण और सहयोग से यह जनहितकारी कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जागृति महिला समिति, हसदेव क्षेत्र भविष्य में भी इसी प्रकार समाज सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन