बचपन प्ले स्कूल में : नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश
Praveen Nishee Sat, Oct 17, 2026
मनेंद्रगढ़। एमसीबी। बचपन प्ले स्कूल में नवरात्रि एवं दशहरे के पावन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने आकर्षक वेशभूषा में मां दुर्गा की आराधना की तथा श्रीराम दरबार की मनमोहक झांकी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय के डायरेक्टर ज्योति ताम्रकार , आशी कक्कड़ एवं तोषी अग्रवाल ने माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल की काउंसलर सोनाली दास ने बच्चों को विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करवाई और उन्हें सत्य, ईमानदारी एवं सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। बच्चों ने रंग-बिरंगी पारंपरिक पोशाकों में गरबा और डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर उत्सव की रौनक बढ़ाई।
दशहरे के अवसर पर राम-रावण युद्ध और रावण दहन की कथा को नाट्य रूप में प्रस्तुत किया गया। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि असत्य कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः विजय सत्य की ही होती है। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के महत्व को समझा।
स्कूल की शिक्षिका मंजू दत्ता ने बच्चों को संबोधित करते हुए भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा सदैव सत्य और ईमानदारी के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को मिठाई और प्रसाद वितरित किया गया। शिक्षिकाओं ने भी गरबा नृत्य प्रस्तुत कर उत्सव को यादगार बनाया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं साधना सिंह, प्रियंका सिंह,शिल्पी सिन्हा,वैष्णवी जैसवाल, नंदनी साहू, आरिका ख़ान, रश्मि प्रसाद, मंजू दत्ता, बी साईं प्रीति, रेणु यादव ,रुचि सेन ,सौम्या सेन, सुनीता राम, सबा परवीन, रक्षा यादव, सृष्टि केवट, दीपिका पांडे, फरहीन, रवनीत कौर एवं राकेश पटवा सहित सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

विज्ञापन