Advertisment

19th June 2026

BREAKING NEWS

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सघन कुष्ठ खोज अभियान 15 जून से 15 जुलाई तक, घर-घर जाकर होगी पहचान

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन : कार्यकर्ताओ को 26 हजार व सहायिका को 22 हजार दिया जाय- रीना यादव

Praveen Nishee Mon, Sep 1, 2025

मनेंद्रगढ़ । एमसीबी। प्रदेश भर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही है जिसमे प्रमुख रूप से मानदेय , पेंशन , बीमा , चिकित्सा जैसी मांगो को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर रही है और सरकार के खिलाफ जम कर नारे बाजी कर रही है वही एमसीबी जिले के खड़गवां , मनेंद्रगढ़ , जनकपुर से सैकड़ो की संख्या में सहायिका व कार्यकर्ता एमसीबी जिला मुख्यालय के मनेंद्रगढ़ में प्रदर्शन कर रही है और कहा कि देश की 27 लाख आंगनबाड़ी सहायिका व कार्यकर्ता 50 वर्षों से लगातार शासन प्रशासन का ध्यानाकर्षण करवाते आ रहे है कि इन 50 वर्षों में केंद्र सरकार की ओर से पश्रमिक मानदेय के रूप में कार्यकर्ता को केवल 4500 रुपये और सहायिका को 2250 रुपये दिया जा रहा है जो न्यूनतम वेतन जे कम है इसे जीने लायक वेतन कदापि कहा नही जा सकता । इसके अलावा और कोई सुविधा ना महंगाई भत्ता , ना पेंशन, गेज्युवेटी ,ना समूह बीमा , ना चिकित्सा क्षतिपूर्ति और न ही पदोन्नति । जब हम अपनी इन बुनियादी सुविधाओं की मांग करते है तो केंद्र की सरकार राज्य पर राज्य की सरकार केंद्र के कर्मचारी बोल कर अपना पल्ला झाड़ लेते है और अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश करते है । लेकिन अब वर्तमान में केंद्र और छत्तीसगढ़ राज्य में दोनो जगह आप की सरकार है तो दोनो मिलकर हमारी निम्मन मांगो और मन की पीड़ा को महसूस करके मांगो को पूरा करे ।छत्तीसगढ़ के 1 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका सयुक्त मंच के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन कर के शासन का ध्यान आकर्षण कर रहे है अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी तो आने वाले समय मे बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य है ।

खड़गवां ब्लाक की अध्यक्ष गुलाबवती द्वारा बताया गया कि हमारा एक दिवसीय हड़ताल है जिला स्तर पर हमारी मांग है कि शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाय जब तक शासकीय कर्मचारी घोषित नहीं होगा तब तक हमारे मानदेय में वृद्धि नही होगा 26 हजार कार्यकर्ता व सहायिकाओं को 22 हजार दिया जाय और ग्रेज्युटी पेंशन हम लोगो को दिया जाय । जब तक हमारी मांगे पूरी नही होगी तब तक हम लोग धरना ,रैली, हड़ताल करते रहेंगे । इसी माह हमारा रायपुर में एक दिवसीय हड़ताल है हम सरकार को अवगत कराना चाह रहे है कि जितना जल्दी हो सके हमारी मांग को पूरा किया जाय । ये हड़ताल जिला स्तर में है प्रदेश के सभी जिलों में किया जा रहा है और प्रदेश भर में।एक लाख कार्यकर्ता सहायिका हड़ताल में है

वही संघ की जिला अध्यक्ष रीना यादव के द्वारा बताया गया कि हमारी एक दिन का आंदोलन है और हमारी मांग है कि हमे शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाय और हमारे मानदेय में वृद्धि की जाए, कार्यकर्ताओ को 26 हजार व सहायिका को 22 हजार दिया जाय और सहायिका को कार्यकर्ता के पद पर पदोन्नति दी जाए और कार्यकर्ता को सुपरवाइजर के पद पर पदोन्नति दी जाये । स्वास्थ्य बीमा भी दिया जाये और जो महिलाओं को केवाईसी के लिए बोला जा रहा है हमको भी परेशानी हो रहा है और गांव की महिलाओं को भी हो रहा है क्योंकि सभी डिजटल कर चुके है और उनके पास मोबाईल नही होने से उनको पोषण आहार हम वितरण नही कर पाते सरकार इस बात को समझ नही पा रही है और हम को जो भी काम दिया जाता है काम तो करते है लेकिन हम लोगो के।ऊपर इतना दबाव रहता है कि मत पूछिए क्योकि महिलाओं के पास जब मोबाइल रहता है तो रिचार्ज नही रहता और मोबाइल नम्बर अपडेट नही करवाये है जिससे हम लोगो को बहुत परेशानी होती है यह आंदोलन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है जिसमे एक लाख कार्यकर्ता सहायिका हड़ताल कर रहे है आने वाले समय मे अनिश्चित कालीन करेंगे अभी एक दिवसीय हड़ताल है

विज्ञापन

जरूरी खबरें