Advertisment

19th August 2026

BREAKING NEWS

220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में “शिशु संरक्षण माह” का हुआ शुभारंभ

“बने खाबो-बने रहिबो 2.0” के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी, 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को हसदेव नदी में होगा 'मॉक अभ्यास'

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति गठित, मंडल स्तर पर भी सौंपी जिम्मेदारियां

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

: मध्यप्रदेश से परिवहन किये जा रहे 27 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत की गयी कार्रवाई

Admin Wed, Dec 13, 2023

मनेंद्रगढ़/एमसीबी/ 13 दिसम्बर 2023/ राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन सीजन 2023-24 के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। कलेक्टर  नरेंद्र कुमार दुग्गा के निर्देश पर जिले में धान खरीदी के लिए सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने सहित धान खरीदी की निरंतर जांच की जा रही है। जिले के सीमावर्ती इलाकों में अवैध धान परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, जिसके फलस्वरूप जांच दलों द्वारा विगत रात्रि मध्यप्रदेश राज्य के कोठी से आ रहे पिकअप क्रमांक एमपी 18 जीए 2010 से करीब 27 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। उक्त जब्त धान को उपार्जन केन्द्र केल्हारी में सुपुर्द कर मंडी अधिनियम एवं धान उपार्जन नीति 23-24 के तहत कार्रवाई की जा रही है। सहायक खाद्य अधिकारी  जतिन देवांगन ने बताया कि कलेक्टर श्री दुग्गा के मार्गदर्शन में गठित जांच दल द्वारा राज्य के सीमा पर निगरानी रखकर सघन जांच करने के दौरान मालवाहक वाहन क्रमांक एमपी18 जीए 2010 से अवैध धान मनेंद्रगढ़ जिले में परिवहन करते हुए पकड़ा गया, जो की मनवारी निवासी दिनेश साहू की है। जाँच के दौरान खाद्य निरीक्षक सदानंद पैकरा, प्रवीण मिश्र तथा स्थानीय पुलिस मौजूद थे ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें