Advertisment

10th August 2026

BREAKING NEWS

PIB के वार्तालाप कार्यक्रम में कलेक्टर, मीडिया और युवाओं ने साझा किया नशामुक्त भारत का संकल्प;

स्काउटिंग की जिला भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ एम सी बी के जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न,

बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, संस्कारित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बने

शासकीय हाई स्कूल पिपरिया में डॉ. विनोद कुमार पांडेय की पहल से वर्षों से तैयार हो रहे सीड बॉल,

SECL के 35,800 कर्मचारियों के गैस सिलेंडर भुगतान में हर माह ₹31.88 लाख की कमी!

गरियाबंद के नक्सलगढ़ में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी : दो अलग-अलग जंगल क्षेत्रों से लूटी हुई 303 रायफल, देशी पिस्टल व भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

Praveen Nishee Sat, Jan 24, 2026

गरियाबंद। (रोशनलाल अवस्थी की कलम से) जिला गरियाबंद के नक्सल प्रभावित जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के दो अलग-अलग नक्सल प्रभावित इलाकों में माओवादियों द्वारा डम्प कर छिपाकर रखे गए हथियारों व विस्फोटक सामग्री को बरामद कर पुलिस ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है।

यह संयुक्त कार्रवाई जिला पुलिस बल के ई-30 ऑपरेशन, सीएएफ एवं सीआरपीएफ की टीम द्वारा की गई। कार्रवाई थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम कुकरार तथा थाना पीपरछेड़ी अंतर्गत ग्राम कमारभौदी के दुर्गम पहाड़ी-जंगल क्षेत्रों में की गई, जहां माओवादी संगठन धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन से जुड़े नक्सलियों द्वारा हथियार एवं विस्फोटक छिपाकर रखे गए थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आत्मसमर्पित नक्सलियों के माध्यम से प्राप्त विश्वसनीय सूचना तंत्र के आधार पर सुरक्षा बलों ने सर्चिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बीडीएस टीम द्वारा डम्प एरिया की सघन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दिनांक 23 जनवरी 2026 को बड़ी मात्रा में हथियार एवं विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।

बरामद सामग्री में शामिल हैं—

पुलिस बल से लूटी गई 01 नग 303 रायफल,01 नग देशी पिस्टल,12 बोर के 31 राउंड,8 एमएम के 48 कारतूस,43 नग डेटोनेटर,02 नग सौर प्लेट,01 नग मल्टीमीटर,02 नग वॉकी-टॉकी,01 नग इन्वर्टर एवं दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि माओवादियों द्वारा इन हथियारों और विस्फोटकों को पुलिस पार्टी एवं ग्रामीणों को नुकसान पहुंचाने तथा क्षेत्र में दहशत फैलाने की मंशा से डम्प किया गया था। सुरक्षा बलों की सतर्कता और सटीक रणनीति के चलते नक्सलियों की यह साजिश समय रहते विफल हो गई।

इस साहसिक और सफल अभियान ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि गरियाबंद पुलिस, सीएएफ और सीआरपीएफ के जवान नक्सल उन्मूलन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। दुर्गम जंगलों और कठिन परिस्थितियों में भी जवानों ने अदम्य साहस, अनुशासन और पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए माओवादियों के मंसूबों को करारा झटका दिया है।

जिला पुलिस द्वारा मामले में विधिवत कार्रवाई की जा रही है तथा नक्सल नेटवर्क से जुड़े अन्य सुरागों की भी गहन जांच जारी है। सुरक्षा बलों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें